
UP Govt : यूपी में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी के मद्देनजर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है, उन्हें उसका मुआवजा देने को कहा गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में घूमने, राहत कार्यों पर नजर रखने और मदद पहुंचाने को भी कहा गया है।
आमजन को भी मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि में किसी भी जनहानि के चलते हर परिवार को 4 लाख रुपये देने की बात कही है। साथ ही जिनके घरों को नुकसान हुआ है या पशु की जान गयी है तो ऐसे लोगों को भी तुरंत वित्तीय सहायता दी जाएगी। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उसका आकलन किया जाएगा और फिर शासन को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

किन क्षेत्रों में हुआ अधिक नुकसान
गौरतलब है कि यूपी में शुक्रवार से मौसम ने करवट ली है। इससे कई जिलों में बेमौसम बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है। ऐसे में गेहूं को काफी नुकसान हुआ है। झांसी और ललितपुर बारिश और ओलावृष्टि से काफी प्रभावित हुए हैं और वहां फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में कई लोग ओलावृष्टि से घायल भी हुए हैं।

आलू और सरसों को नुकसान
बुंदेलखंड क्षेत्र में भी फसलों को नुकसान हुआ है। इनमें आलू और सरसों की फसल प्रभावित हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गेहूं की फसलों प्रभावित हुई है। इन क्षेत्रों में अधिकारियों को तेजी से सर्वे करने को कहा गया है। इससे नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जल्दी मिल सकेगा। इस बीच गोरखपुर में भी बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहां शुक्रवार से ही तेज हवाओं और तेज बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया था।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications