
UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पिछले साल से इस बार गेहूं की कीमत में प्रति क्विंटल 110 रु की बढ़ोतरी की है। इस प्रकार से 2125 रु प्रति क्विंटल की दर से सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
बुधवार को राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं क्रय नीति का शासादेश जारी कर दिया। राज्य की 7 सरकारी व सहकारी एजेन्सियों की पांच हजार नौ सौ जो क्रय केन्द्र है। इस बात 60 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जाएगी।
सरकारी खरीद केंद्रों में पिछले साल गेहूं का खरीद मूल्य 2015 रु प्रति क्विंटल तय किया गया था। अगर हम इस बार की बात करें, तो फिर इस बार 7 सहकारी एवं सरकारी एजेन्सियां ही क्रय केंद्रों के जरिए गेहूं की खरीद करेगी।
अगर हम इन एजेंसी की बात करें तो फिर इसमें यूपी राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूपियन, खाद्य विभाग, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ तथा भारतीय खाद्य निगम के नाम शामिल हैं।
यह सभी जो एजेंसियां है इन एजेंसियों को अलग-अलग मात्रा में खरीद का लक्ष्य दिया गया है। शासनादेश के मुताबिक खाद्य आयुक्त की तरफ से क्रय एजेंसियों के टारगेट को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
इतना ही नहीं इसके अलावा पंजीकृत एफपीओ या एफपीसी भी कुछ शर्तों के साथ कृषि विभाग व मण्डी परिषद से संबद्ध होकर गेहूं की खरीद कर सकता है। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सभी क्रय केंद्र खुलेंगे।
रविवार के दिन क्रय केन्द्र बन्द रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय अवकाश के दिन क्रय केन्द्र बन्द रहेंगे। अगर संबंधित जिले के जिले अधिकारी की चाहें, तो किसानों के लिए अवकाश में दिन भी क्रय केन्द्रों को खुलवा सकते है।
अगर किसान गेहूं को बेचना चाहते है, तो फिर इसके लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सभी केन्द्रों पर खाद्य विभाग की तरफ से लैपटॉप, प्रिंटर और इंटरनेट आदि की व्यवस्था रहेगी। इन खरीद केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद को 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications