
UP Govt : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि राज्य में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आय हैं। जिसने यह तय कर दिया है कि यूपी ही ऐसा राज्य होगा। जो चौथी औद्योगिक क्रांति का मुख्य केंद्र बनेगा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार, संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूलकिट वितरण के प्रोग्राम में बोल रहे थे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

यूपी के औद्योगिक विकास का केंद्र बिंदु यह पर मौजूद 96 लाख एमएसएमई क्लस्टर हैं
इस दौरान राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के औद्योगिक विकास का केंद्र बिंदु यह पर मौजूद 96 लाख एमएसएमई क्लस्टर हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें अब राज्य में एमएसएमई प्रोडक्ट को नए मुकाम में लेकर जाना है। इसके लिए हमको राज्य में पैकेजिंग और डिजाइन इंस्टीट्यूट को खोलने होंगे। इसके साथ ही बैंकों को भी विश्वकर्मा श्रम योजना से जोड़ने की जरूरत है। जिससे जो कारीगर है उनको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

ओडीओपी उत्तर प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर की बैक बोन बन चुका है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राज्य भर में यूपी के परंपरागत हस्तशिल्पी और कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिए से सम्मानित करने के साथ ही टूलकिट को उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं आप सभी का हृदय से बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि ओडीओपी आज राज्य के लगभग हर जनपद के प्रोडक्ट को ना केवल प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि, तकनीक और नई डिजाइन के साथ जोड़ते हुए उसके लिए ग्लोबल मार्केट भी उपलब्ध करा रहा है। आज जो ओडीओपी है। यह उत्तर प्रदेश के
एमएसएमई सेक्टर की बैक बोन बन चुका है।

वर्ष 2017 से पहले केवल 86,000 करोड़ रु का निर्यात कर पाते थे
उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों को ओडीओपी ने ग्लोबल स्तर पर सम्मान दिलाया है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश आज एक्सपोर्ट के हब के रूप में उभरकर सामने आया है। वर्ष 2017 से पहले केवल 86,000 करोड़ रु का निर्यात कर पाते थे, मगर हम इस साल पौने दो लाख करोड़ का निर्यात करने जा रहे हैं। ये हमारे ओडीओपी के पोटेंशियल को दिखाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह ओडीओपी की ही ताकत है। कि इन्वेस्ट के सबसे बड़े गंतव्य के रूप में उत्तरप्रदेश उभरा है। उत्तर प्रदेश को 35 लाख करोड़ का निवेश मिला है। हमारी पहली प्राथमिकता बेशक कानून का राज है। शासन नेक नियत से काम करे ये भी आवश्यक है, मगर इन सब के साथ 96 लाख एमएसएमई का क्लस्टर होना भी उत्तर प्रदेश की ताकत है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications