
UP Govt : फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष यूपी को ऐतिहासिक 6.90 लाख करोड़ का बजट को सौगात देने के के बाद अब मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले 4 वर्षों के भीतर यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में स्थापित करने का इरादा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी 10 क्षेत्रों में ध्यान को केंद्रित करते हुए। जिसके लिए विस्तार की जो कार्य योजना है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को 82 लाख करोड़ (1 ट्रिलियन डॉलर) से भी अधिक की अर्थव्यवस्था बनाने के बड़े लक्ष्य को साधने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 सेक्टर तय किये हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पहले ही जिस पर खास जोर देने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। बीते फरवरी महीने में आयोजित हुए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से राज्य को मिले 35 लाख करोड़ रु के निवेश प्रस्तावों ने राज्य सरकार के आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है।

10 सेक्टरों को चिन्हित किया है
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को 82 लाख करोड़ से भी अधिक की अर्थव्यवस्था के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंक दी है और इसके लिए 10 सेक्टरों को चिन्हित किया है। राज्य के आर्थिक विकास से जुड़े हुए जो सभी महत्वपूर्ण विभाग है इन विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को तरफ से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री योगी ने इन 10 सेक्टर में अधिक फोकस करने के निर्देश दिए है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन 10 सेक्टर पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए है। अगर उनकी बात करें तो इसमें कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, कृषि उत्पादन, नगरीय विकास, अवस्थापना और औद्योगिक विकास, ग्राम्य विकास, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति और राजस्व संग्रह को लेकर अगले 4 वर्षों तक मिशन मोड में कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिये हैं।
यूपी की जीएसडीपी में वर्ष 2021-22 में 16.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली योगी सरकार में हाल ही में अपने 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। बीते 6 साल में राज्य के कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, यातायात कनेक्टिविटी और रोजगार के मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अब आने वाले 4 वर्षों के लिए बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास राज्य को 82 लाख करोड़ से भी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के एक विशाल लक्ष्य के लिए बड़ा आधार भी है। इसका एक बड़ा उदाहरण हमको देखने को मिला है। जब बीते 3 वर्ष में कोरोना महामारी के वजह से जहां पूरी दुनिया आर्थिक मंत्री की चपेट में रहा। वही, अपने वित्तीय अनुशासन एवं सधे हुए कोशिशों के उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी में वर्ष 2021-22 में 16.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications