
UP Govt Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था पर बहुत ध्यान दे रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में काफी प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी के इस प्लान के तहत राज्य की मशीनरी काम कर रही है। उनका टार्गेट यूपी को निवेश हब बनाने का है। इसीलिए यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट को होस्ट कर चुका है। इसी के दम पर यूपी लगभग 34 लाख करोड़ रु का निवेश हासिल करने में कामयाब रहा है। इस निवेश से अब प्राधिकरणों की जमीनों के रेट बढ़ने जा रहे हैं, जिससे जिस किसान की जमीन ली जाएगी, उसे बेहतर और उचित दाम मिलेगा।
कितनी हुई बढ़ोतरी
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येईडा) ने कई श्रेणियों की जमीनों के लिए रेट में इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी 33 फीसदी से 40 फीसदी तक है। इसका एक बड़ा कारण है जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा। इससे यहां की जमीनों की मांग बढ़ी है। रेट में बढ़ोतरी के पीछे एक वजह रही है इंफ्रा डेवलपमेंट, जिसके लिए रेट बढ़ाना जरूरी था।

किसानों की हो जाएगी मौज
वे किसान जिनकी जमीनें एक्सप्रेस वे से सटी हुई हैं और उनमें से जिनकी जमीनों को आगे लिया जाना है, उन्हें इसका फायदा मिलना तय है। आपको बता दें कि रेट बढ़ाने की मांग किसानों की तरफ से लंबे समय से की जा रही थी। लखनऊ में हुई एक अहम बैठक में इस मामले पर एक बड़ा फैसला भी लिया गया, जिसके तहत भूमि अधिग्रहण दलों को 2,300 प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 3,100 प्रति वर्ग मीटर किया गया है। किसानों इस फैसले से खुश हैं। दाम बढ़ने से किसानों को जमीनों का अच्छा रेट मिलेगा।


बिजनेसमेन को भी फायदा
मार्केट स्टेटस के अनुसार येईडा ने सभी श्रेणियों में जमीनों के आवंटन के रेट बढ़ाए हैं। बोर्ड ने इस मामले पर काफी चर्चा की। नए रेट लागू होने के बाद अलग-अलग कैटेगरियों में आवंटन योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। इसका फायदा किसानों को तो मिलेगा ही, साथ ही साथ बिजनेस वर्ग को भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
