
UP Govt Scheme : यूपी सरकार कई जनकल्याण योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना। जन आरोयग्य योजना का फायदा असंगठित क्षेत्र के रजिस्टर्ड श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को मिलता है। योजना के तहत उन्हें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मुफ्त में दी जाती है। इस योजना का मकसद है ऐसे श्रमिकों को फाइनेंशियल स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना, जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं और आर्थिक तंगी के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते।
मिलता है हेल्थ इंश्योरेंस
इस योजना के लाभार्थियों को 5 लाख रु तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। सरकार ने जन आरोयग्य योजना का फायदा राज्य के वंचित लोगों तक पुहंचाने का लक्ष्य रखा है। 5 लाख रु का कवर लाभार्थी परिवार के लिए एक साल का होता है। लाभार्थी और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा सरकारी और निजी (पैनल में शामिल) दोनों तरीके के अस्पतालों में मिलेगा।
250 करोड रु आवंटित
बता दें कि यूपी सरकार ने 2023-24 के लिए जन आरोयग्य योजना के लिए 250 करोड़ रु का आवंटन किया है। उत्तर प्रदेश के 40 लाख अंत्योदय राशन कार्ड वाले परिवारों को इस बीमा योजना में शामिल किया गया है। इस योजना की शुरुआत राज्य में 23 सितंबर 2018 को की गयी थी। जन आरोग्य योजना की मदद से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बेहतर इलाज से वंचित नहीं रहेंगे।
यहां से बाकी जानकारी
आप इस लिंक पर (http://ayushmanup.in/Default.aspx) जाकर योजना की बाकी जानकारी ले सकते हैं। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या या आयु जैसा कोई भी प्रतिबंध नहीं है। यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ जिला और राज्य के उन पत्रकारों को भी देने का फैसला किया है, जो कि मान्यता प्राप्त हैं। यूपी सरकार ने इस बात का ऐलान कर दिया है।
यूपी का नागरिक होना जरूरी
आवेदक का उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। उसके पास इसके प्रमाण के आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए। उत्तर प्रदेश के पात्र बेरोजगार युवा भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आपको इस योजना में आवेदन के लिए जिन प्रूफ की जरूरत होगी, उनमें निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर,
आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
ये आवेदन प्रोसेस
सबसे पहले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://ayushmanup.in/Default.aspx) पर जाएं। होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा। होम पेज पर अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करें और फिर आवेदन पत्र खुलेगा। यहां सारी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि) दर्ज करें। फिर दस्तावेजों को अपलोड करें और अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications