
UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार शहरी निकायों को और बेहतर और मजबूत करने और उनकी क्षमता का विस्तार करने के लिए एस्पिरेशनल सिटीज प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। गुरुवार को सरकार ने एक बयान में इस बात को कहा। नगर विकास विभाग के द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रु की राशि का बजट अलग रखा गया है।
आने वाले 3 महीनों में नगर विकास विभाग इस बजट का इस्तेमाल करते हुए निर्धारित मापदण्डों के आधार पर 100
आकांक्षी निकायों सिलेक्शन करेगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही संबंधित जिलों में मुख्य मंत्री फेलो की भी पदस्थापना की जायेगी।
साल 2023-24 में नगर विकास विभाग ने नई मांग के तहत संचालित योजना में आवंटित जो बजट है। इस बजट की राशि को आने वाले 3 महीने के भीतर व्यय करने की कार्ययोजना में जरिए इसकी पुष्टि की है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कार्यवाई नगर निकायों के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए की है।
उम्मीद है कि इस योजना के जरिए नगरीय निकाय में काम की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति आएगी। नगर विकास विभाग की तरफ से कहा गया है कि आने वाले 3 महीने की कार्य योजना में विषयगत परियोजना के क्रियान्वयन के लिए नीति आयोग की सहायता से 16 पैरामीटर को विकसित किए जायेगा। इन पैरामीटर का उपयोग किया जायेगा और जिला स्तर में आंकड़े को जुटाएं जाएंगे।
डाटा संग्रह के आधार पर उत्तरप्रदेश के सौ आकांक्षी निकायों का सिलेक्शन किया जायेगा। इन सभी चयनित 100 आकांक्षात्मक निकायों के साथ विषयगत योजना शुरू की जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही संबंधित जिलों में थीमेटिक योजना के लिए मुख्यमंत्री फेलो की भी तैनाती की जाएगी। ये सीएम फेलो डीएम और सीडीओ के तहत कार्य करेंगे। इससे काम की गुणवत्ता सुनिश्चित तो होगी ही इसके अलावा योजनाओं के कार्यान्वयन में गति लाएंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा नगरीय विकास विभाग धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के नगरीय निकायों में 50 करोड़ रु की राशि से मूलभूत अधोसंरचना सुविधाएं भी विकसित करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications