
UP Govt : उत्तर प्रदेश में निराश्रित संवासिनियों के लिए 23 और नए बाल आश्रय गृहों और महिला आश्रय का निर्माण कराया जायेगा। शासन को संबंधित प्रस्ताव महिला कल्याण निदेशालय ने मंजूरी के लिए भेज दिया गया हैं। वह से जैसे ही मंजूरी मिलती है। इसके बाद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सरकार के इस निर्णय से आश्रय गृहों पर बढ़ता बोझ कम होने के साथ ही संवासिनियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रस्ताव के अनुसार, नोएडा में मातृ एवं बाल सदन और वाराणसी में थीम पार्क का निर्माण कराया जायेगा।
वर्तमान में 26 राजकीय संप्रेक्षण गृह और 22 राजकीय बालगृह संचालित किए जा रहे है। अगर हम राजकीय बालग्रहों की बात करें, तो फिर यह पर 8 बालक, 5 बालिका, 5 शिशुगृह और 5 विशेषज्ञ दत्तक इकाई हैं।
वहीं, अगर हम एनजीओ की बात करें, तो फिर एनजीओ द्वारा 48 बालगृह संचालित हैं। इसमें 9 बालक, 9 बालिकाएं, 3 शिशु और 7 विशेषज्ञ दत्तक गृह इकाई व 20 खुले आश्रय गृह हैं। राज्य के तमाम जो बालगृह है। इन बालगृह में करीब 6,206 संवासी रह रहे हैं।
राज्य में लगातार निराश्रित बच्चों व महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। निदेशालय की तरफ से इसको मद्देनजर रखते हुए 23 और नए आश्रय गृहों के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले हफ्ते संबंधित प्रस्ताव को शासन को भेजा गया था। इसको शासन ने मुख्य मंत्री कार्यालय को भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में 23 नए महिला आश्रय और बाल आश्रय गृह प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बाल गृहों के निर्माण गोरखपुर अमेठी, लखनऊ, बनारस, गोरखुपर, गाजियाबाद, कानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद व जिले में होगा।
इतना ही नहीं इसके अलावा अयोध्या व मथुरा में 2 नए बालगृह इसके साथ ही 1 थीम पार्क बनाया जायेगा साथ ही मातृ एवं बाल सदन निर्माण नोएडा में भी कराया जायेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
