
UP Govt : उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार राज्य के मरीजों की कई योजनाओं के जरिए मदद करती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी सरकार ने 2.70 लाख टीबी रोगियों को गोद लिया है। इनमें से 70 प्रतिशत अब टीबी से ठीक होकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने विश्व टीबी दिवस पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किए गए इंटरनेशनल सेमिनार 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में ये जानकारी दी।
422 करोड़ रु की मदद
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक पोषण सहायता के लिए डीबीटी के माध्यम से टीबी रोगियों की सहायता के लिए 422 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने यूपी की 25 करोड़ आबादी को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में मजबूत होकर उभरा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया गया है।

2025 तक टीबी फ्री भारत
सीएम योगी ने कहा कि देश भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसमें कभी देश के टीबी रोगियों की 21 फीसदी आबादी थी। उन्होंने पिछले पांच वर्षों की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान यूपी में कुल 16.90 लाख टीबी रोगियों को पोषण सहायता के रूप में डीबीटी के माध्यम से कुल 422 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मातृ मृत्यु दर में गिरावट
इसके अलावा, सीएम ने कहा कि यूपी में, पहले मातृ मृत्यु दर पहले 285 प्रति लाख थी, जो अब घट कर 167 प्रति लाख रह गई है। इसके अलावा शिशु मृत्यु दर पहले 57 प्रति हजार थी, जो अब घट कर 38 प्रति हजार रह गयी है। सीएम के अनुसार यूपी तपेदिक को हराने के लिए भी प्रयास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम आयुष्मान वेलनेस सेंटर में टीबी की जांच पर खास फोकस है। इतना ही नहीं राज्य में अलग अलग जनपदों में 80 हजार से अधिक किट वितरित की जा रही हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
