UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका है. अगर यह सरकारी कर्मचारी अपनी संपत्ति की जानकारी राज्य सरकार को नहीं देते, तो उनकी सैलरी रोक दी जाएगी. उत्तर प्रदेश में लगभग 17 लाख कर्मचारी है, लेकिन सिर्फ 16 फीसदी सरकारी कर्मचारियों ने ही अपने संपत्ति की जानकारी सरकार को दी है. जिस भी सरकारी कर्मचारी ने अपने वेतन की जानकारी अभी तक नहीं दी है. उनके पास 31 अगस्त तक का समय है.

उत्तर प्रदेश में कुल 17 लाख 88 हजार 429 सरकारी कर्मचारी काम करते हैं. इनमें से केवल 26 प्रतिशत कर्मचारियों ने राज्य सरकार को संपत्ति की जानकारी दी है. इसका मतलब है कि 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी अभी तक नहीं दी है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को 31 अगस्त तक का समय दिया है. यानी जिन लोगों ने अभी तक अपनी सैलरी के बारे में राज्य सरकार को नहीं बताया है, उनके पास 31 अगस्त तक का समय है. अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने संपत्ति की जानकारी सरकार को नहीं देता, उसे अगस्त की सैलरी नहीं मिलेगी.
कई बार बढ़ाई गई सीमा
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल अगस्त में इसकी जानकारी सरकारी कर्मचारियों को दी थी. उस वक्त इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2023 रखी गई थी. जिसके बाद इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया गया. इसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दिया गया था. जिसके बाद एक बार फिर इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई. जिसके बाद अब इसकी समय सीमा 31 अगस्त रखी गई है.
यूपी सरकार पहले से ही अपने सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति बताने के लिए काफी वक्त दे चुकी है. यूपी सरकार द्वारा लगातर बढ़ाई सीमा समय की वजह से उनपर विपक्ष दल ने कई आरोप लगाए है.
मानव संपदा पोर्टल में देनी होगी जानकारी
यूपी सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी है कि उन्हें वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 की कुल संपत्ति की जानकारी राज्य सरकार को देनी होगी. कर्मचारी इसकी जानकारी यूपी सरकार के मानव संपदा पोर्टल पर दे सकते हैं. इस पोर्टल में जानकारी देने से पहले सभी कर्मचरियों को इसमें रजिस्टर करना अनिवार्य है.
अगर कोई व्यक्ति मानव संपदा पोर्टल के जरिए अपनी संपत्ति की जानकारी देने में असमर्थ रहता है, तो उसे अबसेंट माना जाएगा और उस व्यक्ति या सरकारी कर्मचारी की सैलरी रोकी भी जा सकती है.
मानव संपदा क्या है?
मानव संपदा सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजाइन किया गया ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम है. इस स्पेशली सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजाइन किया गया है. इसका उद्देश्य ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट काम को डिजिटलाइज करना है. इस पोर्टल के जरिए सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा सभी जरूरी डेटा इस पोर्टल पर सेव करके रखा जाता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications