
UP Govt : मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी राज्य वन्य जीव बोर्ड की 14वीं बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के जैव विविधता को संरक्षित करने और इको पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए कई सारे जरूरी विषय पर दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य पशु 'बारहसिंघा' और राज्य पक्षी 'सारस' के संरक्षण करने के लिए नियोजित प्रयत्न करने होंगे। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि यह सुखद है कि नमामि गंगे परियोजना के जरिए से निर्मल हो रही गंगा नदी में डालफिन की संख्या में इजाफा हुआ है।
सीएम ने कहा इसी प्रकार हमें राज्य के राज्य पशु और पक्षी के संरक्षण के लिए नियोजित प्रयत्न करने होंगे। इसके संबंध में कार्ययोजना को तैयार कर प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ और रानीपुर टाइगर रिजर्व, कुकरैल नाइट सफारी, चित्रकूट के विकास के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में नगर विकास, वन्यजीव विभाग, पीडब्ल्यूडी और आवास विभाग मिलकर अच्छी कार्य को योजना तैयार करें। यह जो दोनों योजनाएं है। यह राज्य की प्राकृतिक सुषमा और जैव विविधता को नई पहचान देने वाली है।
सीएम योगी ने कहा कि नियोजित कोशिश से राज्य में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य में वर्ष 2014 में कुल 117 बाघ थे। जो यह अब बढ़कर 173 हो गए है। विगत दिनों जारी रिपोर्ट में शिवालिक एंड गंगा प्लेन लैंडस्केप में 805 बाघों के होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा यह सुखद संकेत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के वन्य जीव बोर्ड के सदस्यों ने इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा वन्य जीव क्षेत्रों का भ्रमण किया जाना चाहिए और इको टूरिज्म साइट का भ्रमण किया जाना चाहिए, ताकि नेचर टूरिज्म की संभावनाएं है इसको आकार दिया जा सके।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications