
UP Govt Hospitals : उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने की दिशा में काम कर रही है। सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि बेड की कमी के कारण मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए एक अच्छे कदम के तहत, यूपी सरकार ने राज्य भर के जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेडों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।
कितने बेड बढ़ेंगे
यूपी सरकार राज्य भर के जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेडों की में 26,346 तक इजाफा करेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हाल ही में कहा कि बेडों की संख्या बढ़ाने की प्रोसेस अंतिम फेज में पहुंच चुकी है। इस प्रोसेस के तहत कई जिलों में अतिरिक्त बेडों के लिए अलग से भवन बनाये जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। राज्य में पहले से बेडों की संख्या 1.2 लाख है।

कहां कितने बेड बढ़ेंगे
पाठक के अनुसार राज्य भर में 41 जिला अस्पतालों में 1,492 बेड, 586 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 11,720 बेड और 2184 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में 13,134 बेडों का इजाफा किया जाएगा। इस तरह हर जिला अस्पताल में 36 बेड, सीएचसी में 20 बेड और पीएचसी में 6 बेड और बढ़ेंगे। फिलहाल हर सीएचसी में 30 बेड हैं। वहीं हर पीएचसी में चार बेड हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई अस्पतालों में अलग से 50 बेड का मैटरनिटी विंग भी तैयार होगा। इस पर भी काम जारी है। स्टाफ की कमी को भी पूरा किया जाएगा।


आम जनता को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए जो भी काम कर रही है, उससे रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। पाठक के मुताबिक स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों को कुछ खास निर्देश भी दिए गये हैं। इनमें काम में तेजी लाना और क्वालिटी पर खास ध्यान देना शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
