
UP Govt : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दस नए सरकारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को शुरू करने का फैसला किया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के जिन 10 जिलों में संस्कृत स्कूल को खोला जाएगा। उसमें - सहारनपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, वाराणसी, हरदोई, शामली, एटा, अमेठी और जालौन शामिल है।
अगर हम वर्तमान की बात करें, तो वर्तमान में पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक राज्यकीय संस्कृत माध्यमिक एवं एक राजकीय संस्कृत डिग्री कॉलेज चल रहे है। इसके अलावा अन्य संस्थान हैं। जो निजी तौर पर चलाएं जा रहे है। उत्तर प्रदेश के भीतर नए संस्कृत विद्यालयों की स्थापना मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद राज्य शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से इन नए संस्कृत विद्यालयों के जो निर्माण है। इस निर्माण कार्य के लिए धन राशि को आवंटित करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संस्कृत विद्यालयों की संपत्ति के निर्माण के लिए वर्ष 2023-24 के बजट सौ करोड़ रु की राशि का प्रावधान किया गया था। इसी बीच सरकार के द्वारा अन्य पांच जिलों में भी संस्कृत माध्यमिक स्तर के सरकारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को खोलने की भी तैयारी चल रही है। जिनमें अयोध्या, चित्रकूट, गोरखपुर, प्रयागराज और मथुरा आदि। जिले शामिल है। जिन्हें प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इससे पहले प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने इन 5 जिलों के जिलाधिकारियों को एक पत्र लिखा था। जिस पत्र में नए प्रस्तावित कॉलेजों में से हर एक के निर्माण के लिए 3 एकड़ जमीन की उपलब्धता की जानकारी को मांगा गया है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2023-24 के बजट में यूपी में संस्कृत पढ़ने वाले जो छात्र है। उन छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ रु की राशि को आवंटित किए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications