
Government Scheme : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी एक ऐसी ही योजना चला रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम यूपी बीसी सखी योजना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देना है। सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत साल 2020 में की गई थी। सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। राज्य की महिलाएं इस योजना के माध्यम से 6 महीने तक 4 हजार रु प्रतिमाह कमा सकती हैं। इस योजना में महिलाओं को बैंकिंग सखी के रूप में कार्य करना होता है। इतना नहीं कि नहीं इसके अलावा सरकार की तरफ से बैंकिंग जो उपकरण होते हैं। उसकी खरीद के लिए 50 हजार रु की राशि दी जाती है। सरकार इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर लोन भी उपलब्ध कराती है। जो ब्याज मुक्त होता है। अगर आप इस योजना में आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
सरकार की इस योजना का फायदा किसे मिलेगा
जो महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र से आती है। वह इस योजना का फायदा ले सकती हैं। अगर आप दसवीं पास है और आपको टेक्नोलॉजी की जानकारी है, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होगी।
कैसे करें बीसी सखी योजना के लिए आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बीसी सखी मोबाइल एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। जब आप बीसी सखी मोबाइल एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेते हैं। इसके बाद इस एप्लीकेशन को आप को ओपन करना होगा। इस पर अपना मोबाइल नंबर और फिर ओटीपी डालकर वेरीफाई करना होगा। इसके बाद आपको बेसिक प्रोफाइल वाले विकल्प पर क्लिक करना है। जहां पर आपको सारी पूछी गई जानकारियों को सही-सही भर देना है। इसके बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर देना है। उसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें आपको दर्ज करना है। जब आप सवाल दर्ज कर देते हैं। इसके बाद आपसे पर क्लिक करते हैं। जब आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है। उसके बाद मोबाइल फोन के माध्यम से इसकी सूचना आपको मिल जाएगी।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications