
UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर यूपी जल सखी योजना की शुरूआत की गई है। प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए प्रदेश की 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाओं/युवतियों को पानी बिलों के वितरण व वसूली का कार्य दिया जायेगा। इस काम के लिए महिलाओं/युवतियों को उनकी योग्यता के मुताबिक, अधिकतम 6 हजार रु तक का वेतन भी दिया जायेगा, तो आइए जानते हैं यूपी सरकार की इस योजना के बारे में।
जल सखी योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार के द्वारा जल सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए एक तरफ तो राज्य सरकार को वक्त पर पानी का बिलों की वसूली हो सकेगी। वही, दूसरी तरफ गांव की जो महिलाएं है। उन महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।
क्या है इस योजना के लिए पात्रता मानदंड
यूपी सरकार की इस जल सखी योजना में केवल महिलाएं/युवतियां के आवेदन की पात्र हैं। अगर महिला यूपी की मूल निवासी है, तो फिर राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकती है। राज्य सरकार की इस योजना का सिर्फ 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाएं ही फायदा लेनें के लिए पात्र है।
किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
यूपी सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। आय प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके साथ ही आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।
क्या है यूपी जल सखी योजना के तहत आवेदन प्रोसेस
यूपी जल सखी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत के महिला स्वयं सहायता समूह के पास या विकास खंड कार्यालय में जाना होगा। वह से आपको इस योजना आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आपको इस फॉर्म में मांगी गई। सभी जानकारियों को ठीक ठीक भरना होगा। इसके बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा। जब आप फॉर्म पूरा भर लेते है। इसके बाद आपको इस फॉर्म को वही पर जमा कर देना होगा।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications