
UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के श्रमिकों के हित के लिए श्रमिक पंजीकरण योजना चला रही है। सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के श्रमिकों या मजदूरों को पंजीकृत किया जाता है। ताकि इन श्रमिकों तक सभी सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाया जा सकें अगर आप इस योजना का फायदा लेने के बारे में सोच रहे है, तो फिर चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना का फायदा राज्य के सभी श्रमिक उठा सकते है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को वर्तमान में 12,000 रु से लेकर लाख रु तक की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाती है। इस योजना का फायदा लेने के लिए श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जब श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर देता है। इसके बाद श्रमिक को एक श्रमिक कार्ड दिया जाता है। इस योजना में राज्य के राजमिस्त्री, मोजेश पॉलिश वाले, लिपाई-पुताई करने वाले श्रमिक, छप्पर छानेवाले, बिल्डिंग निर्माण कार्य में लगे मजदूर आदि आवेदन कर सकते है।
क्या है पात्रता
इस योजना में अगर आपको आवेदन करना है, तो फिर इसके लिए आपका यूपी का मूल निवासी होना जरूरी है। इसमें 18 साल से लेकर 60 साल के बीच का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदक पिछले 1 साल में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया होना चाहिए। श्रमिक पंजीकरण में फैमिली के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनता है।
जरुरी डाक्यूमेंट्स
इस योजना में आवेदन के लिए जरूरी कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जैसे राशन कार्ड, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक की डिटेल, परिवार के सभी सदस्यों का पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
इस योजना के लिए कैसे करें आवेदन
आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। यह होम पेज पर आपको अधिनियम प्रबंधन प्रणाली वाला लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर आपको क्लिक करना है। यह आपको अब भाषा का चयन करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड नाउ वाले ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प का चयन करना है। यह पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों को भरना हैं और रजिस्ट्रेशन कर लेना है। इसके बाद आप आईडी और पासवर्ड मिलेगा। अब आपको आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है। अब आप इसमें पंजीयन, नवीनीकरण, वार्षिक रिटर्न्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आपको सबसे पहले एक्ट का सिलेक्शन करना है। इसके बाद आपको रजिस्टेशन पर क्लिक करना है। इसके बाद आई एग्री पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यह पर फॉर्म पर पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है। जब आप सभी जानकारीयों को भर देते है। इसके बाद आपको फॉर्म को सेव कर देना है। इसके बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है। इसके बाद आपको चूज फाइल में जाना है। यह पर आपको भुगतान का चयन करना है। यह पर आप दोनों तरीकों चालान और ऑनलाइन से भुगतान कर सकते है। यह आपको किसी भी माध्यम से भुगतान कर देना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications