UP Government Scheme : गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं 25 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन
Government

UP Government Scheme : देश में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। एक ऐसी ही योजना यूपी सरकार की तरफ से भी शुरू की गई है। यूपी सरकार की इस योजना का नाम मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना को प्रदेश के उन गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है। जो गर्भवती हैं या जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है या जन्म देने वाली है। मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना का उद्देश्य महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में आराम देने के उद्देश्य से कुछ आर्थिक सहायता दी जाती है, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

मातृत्व एवं बाल्यावस्था योजना का उद्देश्य

मातृत्व एवं बाल्यावस्था योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य श्रमिक महिलाओं या गर्भवती श्रमिक पुरुषों की पत्नियों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। जो महिलाएं प्रसव से पहले और बाद आर्थिक वजहों से पर्याप्त आराम नही कर पाती है। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को सहायता पहुंचाना है।

क्या है पात्रता

क्या है पात्रता

केवल यूपी के नागरिक इस योजना के लिए पात्र है। आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए, वे श्रमिक महिलाएं जो रजिस्टर्ड होगी और जो रजिस्टर्ड श्रमिक पुरुष है। उनकी पत्नी भी इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगी। सरकार की इस योजना में केवल 2 बच्चों तक ही फायदा ले सकते है।

क्या है इस योजना के फायदे

अगर हम इस योजना के फायदे की बात करें, तो बेटी के जन्म पर 25 हजार रु और बेटे के जन्म पर 20 हजार रु दिए जायेगा। वहीं, श्रमिक महिला का गर्भपात कराने पर कम से कम 2 महीने का वेतन दिया जाएगा, अगर पहली या फिर दूसरी संतान बालिका है या फिर गोद ली है, तो 25,000 रु की एफडी की सुविधा दी जाएगी। जो प्रसव के चरण है। इसमें चिकित्सा राशि के रूप में कम से कम 3 महीने की सैलरी दी जाएगी।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
जरूरी डाक्यूमेंट्स

जरूरी डाक्यूमेंट्स

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जैसे- बैंक पास बुक की फोटोकॉपी, पंजीकृत कार्यकर्ता का पहचान पत्र, शिशु का जन्म प्रमाण पत्र (लड़का / लड़की), श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया वितरण प्रमाण पत्र और आंगनबाडी कार्यक्रम द्वारा दिया गया पंजीकरण का प्रमाण की जरूरत होगी।

कैसे करें आवेदन

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। आपको होम पेज पर क्या नया है। ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर जाना है। इसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको डाउनलोड पर क्लिक कर डाउनलोड पर क्लिक करना है।आप जैसे ही क्लिक करते है। आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यह पर आपको स्कीम कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है, इसके बाद जो फॉर्म है यह पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड किया जाएगा, इसके बाद इसमें जितनी भी चीजें पूछी गई है। आपको सभी चीजों को ध्यान पूर्वक भर देना है। इसके साथ ही आपको फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को लगाना है। जब आपका फॉर्म पूरा हो जाता है। इसके बाद इसको संबंधित विभाग में सबमिट कर दें। जब आप फॉर्म को सबमिट करते है। इसके कुछ महीने बाद आपको इस का फायदा दिया जायेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+