
UP Government Scheme : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार भी प्रदेश के किसानों के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। इस योजना का नाम खेत तालाब योजना है। इस योजना के तहत किसानों को खेत और तालाब खुदवाने के लिए सरकार की तरफ से 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। किसानो के द्वारा तालाब को खुदवाने पर जो सब्सिडी की राशि है। यह तीन किस्तों पर सीधे किसानों के खाते में भेज दी जाती है। तालाब को खुदवाने के लिए दो श्रेणी निर्धारित की गई है। अगर आप छोटे किसान हो और आप तालाब खुदवाते हो जिसकी लागत 1 लाख 5 हजार रु निर्धारित की गई है। सरकार इसके लिए 52500 रु सब्सिडी के तौर पर देगी। वही, अगर आप बड़ा तालाब को खुदवाते है, तो फिर इसके लिए लागत 2 लाख 28 हजार रुपये निर्धारित है। जिसके लिए 114200 रु मिलेंगे, तो आइए जानते है। इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना की पात्रता
इस योजना के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। किसानों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही इस योजना का फायदा एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और छोटे सीमांत किसानों को मिलेगा।
किन दस्तावेज की होगी जरूरत
अगर जरूरी दस्तावेज की बात करें, तो आवेदनकर्ता का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, जमीन के कागज, पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज की जरूरत होगी।
इस तरह करें आवेदन
आपको खेत तालाब योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यूपी अग्रिपरदर्शी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। यह पर आपको होम पेज पर योजना के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको राज्य प्रायोजित के सेक्शन में जाना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। जिस पेज पर तालाब योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसमें क्लिक करना है। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक कर देना है। आपको इसको भर देना है और इसमें आपने डाक्यूमेंट्स अपलोड कर देना है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications