
UP Government Scheme : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने भी एक ऐसी ही योजना शुरू की है। राज्य सरकार की इस योजना का नाम ज्योतिबा फूले श्रमिक कन्यादान योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यूपी सरकार प्रदेश के लगभग सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सरकार की तरफ से समय-समय पर कई सारे विकास के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार ने बेटियों की शादी में कोई बाधा नहीं आए। इसलिए ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बेटे के शादी के लिए आर्थिक मदद करती है। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है इस योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना को आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीबी और आर्थिक तंगी के वजह से बेटी की शादी में आने वाली बढ़ाओं को दूर करना है।
इस योजना के लिए क्या है पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन का यूपी का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही वह असंगठित एवं श्रमिक मजदूर की श्रेणी में आता हो। इसके साथ ही श्रमिक की मासिक आय 15 हजार रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए और वार्षिक आय कि हम अगर हम बात करें, तो यह 2 लाख रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यह आवेदन कन्या के विवाह की तिथि से 3 महीना पहले और विवाह के होने के 1 वर्ष के भीतर ही मान्य होगा। आवेदक का परिवार गरीबी रेखा कार्ड होना चाहिए। आवेदक श्रमिक कारखाना एक्ट 1948 के तक कार्य करने हेतु पंजीकृत भी होना चाहिए।
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
अगर हम आपसे इस योजना में जरूरी दस्तावेज की बात करें, तो इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, स्थाई निवास पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, आय प्रमाण पत्र, स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज, फोटो बैंक खाते की जानकारी, राशन कार्ड, कन्या के जन्म प्रमाण पत्र, शादी के कार्ड की छाया प्रति, ऑनलाइन भरने के लिए आवेदन की स्थिति छाया प्रति की जरूरत होगी।
कैसे करें ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना में आवेदन
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर होम पेज पर लॉगइन वाले सेक्शन में जाना होगा। यहां पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस न्यू रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है। स्क्रीन पर आपको पंजीयन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म को आप को पूरी तरह से भर लेना है। इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है। इसके बाद अब रजिस्टर हो जाओगे। अब आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से इस पर लॉगइन करना है। अब जहां पर आपको ज्योतिबा फूले श्रमिक कन्यादान योजना का चयन करना है। इसका फॉर्म स्किन पर ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको मांग ही सभी जानकारियों को सही सही भरना है। आवेदन पूर्ण करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को प्रिंट आउट निकलवा लेना है और इस हार्ड कॉपी को शिक्षण संस्था ने संबंधित कारखाना में सत्यापन कराना होगा। अब इसके बाद आपको वेबसाइट पर पुनः वापिस जाकर लॉगइन करना है। यहां पर आवेदन पर क्लिक कर आपको आवेदन फॉर्म का सत्यापन हार्ड कॉपी को स्कैन कर अपलोड कर देना है। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और अब आपका आवेदन जांच के लिए तैयार है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications