
UP Government Scheme : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक वर्ग की सहायता के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम गंभीर बीमारी सहायता योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए जो श्रमिक गंभीर बीमारी का इलाज किसी सरकारी अस्पताल अथवा निजी अस्पताल में करवाते हैं, तो इलाज का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार के द्वारा उठाया जाता है, तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है इस योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत जो श्रमिक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रजिस्टर्ड हैं। वे निर्माण श्रमिक व उसके परिवार के गंभीर बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय में मदद दी जाएगी। अगर जो श्रमिक व्यक्ति है और या श्रमिक पर आश्रित उसके परिवार के सदस्य है। वह किसी सरकार अस्पताल है या फिर प्रदेश सरकार या फिर केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित निजी अस्पताल में इलाज करवाते है, तो उनकी बीमारी के इलाज में होने वाला जो खर्चा है। उसका भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।
उत्तर प्रदेश गम्भीर बीमारी सहायता योजना के लिए पात्रता
अगर हम सरकार की इस उत्तर प्रदेश गंभीर बीमारी सहायता योजना में के लिए पात्रता की बात करें, तो अगर आप एक समिति और निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं, तो फिर सरकार के इस योजना का फायदा ले सकते हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को आर्थिक रुप से कमजोर होना चाहिए। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है, तो फिर आप सरकार की इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र की दो प्रतियां, इलाज में उपयोग हो रही दवाइयों के बिल की मूल प्रति जो डॉक्टर के द्वारा प्रमाणित किया गया हो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश गम्भीर बीमारी सहायता योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको योजनाएं वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको ड्रापडाउन मेनू में भी कुछ विकल्प दिए हैं। इसमें से आपको समस्त योजनाएं वाले विकल्प का चयन करना है। सामने आपको नया विकल्प दिखाई देगा। नीचे बांयी तरफ गंभीर बीमारी सहायता योजना वाला विकल्प का चयन करना है। इसमें कुछ विकल्प दिखाई देंगे इसमें आपको नया क्या है पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसमें आपको डाउनलोड वाले विकल्प पर चयन करना है। इसने आपको 4 विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें आपको योजना कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है। इस फॉर्म को आपको डाउनलोड करके प्रिंट करवा लेना है। इस फॉर्म में आपको सभी मांगी गई जानकारी को सही सही भरना है। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर देना चाहिए। इसमें आपको आवेदन फॉर्म को दो प्रतियों में भरना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म को जिला श्रम कार्यालय में जमा कराना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications