
UP Government Scheme : केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से किसानों की सहायता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों की सहायता के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम किसान कर्ज राहत योजना है। यूपी सरकार की इस योजना का फायदा प्रदेश के किसानों को दिया जाता है। कई बार खेती करने के लिए किसानों को बैंक से लोन लेना पड़ता है। मगर किसी आपदा या अधिक बारिश के वजह से उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। जिस वजह से उनको बैंक का लोन चुकाने में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यूपी सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए कर्ज माफी की योजना की शुरुआत 2017 में की थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों के कर्ज को माफ करती है, अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने के बारे में विचार कर रहे है, तो आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
किसको मिलेगा किसान कर्ज राहत योजना का फायदा
अगर आप उत्तर प्रदेश की निवासी है और आप इस किसान हैं, तो आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं। यूपी के छोटे और सीमांत किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार की तरफ से 1 लाख रु तक का किसान का कर्ज को माफ किया जाता है। राज्य सरकार का इस योजना के तहत 86 लाख किसानों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है। सरकार की इस योजना में केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं। जो केवल किसानी करते है।
इस योजना में आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, किसान की जमीन के से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत होगी।
किसान कर्ज राहत योजना में इस तरह करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
