
UP Government Scheme : देश में केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कई सारी योजनाएं चलाती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी श्रमिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम आपदा राहत सहायता योजना है। राज्य सरकार इस योजना के जरिए असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को आपदा होने पर उसके नुकसान की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यूपी सरकार इस योजना के जरिए श्रमिकों को 1 हजार रु की आर्थिक सहायता देती है। अगर आप सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है आपदा राहत सहायता योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। ताकि जो श्रमिक है। अपने जीवनशैली में सुधार लाया जा सके। इस योजना के जरिए राज्य सरकार सभी 1 हजार रु की राशि सभी श्रमिकों को आर्थिक मदद के रूप में प्रदान की जाएगी। यहां जो सहायता राशि है। यह राशि श्रमिकों के खाते में आरटीजीएस के द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना के लिए क्या है पात्रता
अगर आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है, तो फिर आप यूपी सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार की इस योजना में पात्र होने के लिए उत्तर प्रदेश श्रमिक बोर्ड विभाग के श्रमिक आवेदक को पंजीकृत होना चाहिए। इसके साथ ही उसका लेबर कार्ड होना चाहिए। अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, तो फिर आप सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।इसके साथ ही इस योजना में बाथरूम होने के लिए आवेदक के पास बैंक खाता होना बेहद जरूरी है।
जरूरत होगी इन डाक्यूमेंट्स की
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
इस तरह करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको इस योजना का आवेदन करें वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा इस फ्रॉम में आपको मांगी गई। सभी जानकारियों को सही सही भरना है। इसके बाद आपको आवेदन पत्र का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना हैं। जब आपका फॉर्म भर जाता है। इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।
कैसे चेक करें आवेदन की स्थिति
इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जांचे वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प क्लिक करना है। यह पर आपके आवेदन की स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको आपदा राहत सहायता योजना की आवेदन संख्या एवं पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट वाले विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जायेगी।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications