
UP Government Scheme : उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से एक योजना शुरू की गई है। यूपी सरकार की इस योजना का नाम यूपी कन्या विद्या धन योजना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार 12वीं कक्षा पास करने वाली जो लड़कियों को 30,000 रूपये देती है। यूपी कन्या विद्या धन योजना के अनुसार, यह छात्रवृति यूपी बोर्ड या फिर सीबीएसई से परीक्षा पास की हुई लड़कियों को दी जाती है। ऐसी लड़कियां जो महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से शिक्षा प्राप्त कर रही है। उनको यह आर्थिक मदद की जाएगी, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना का उद्देश्य
यूपी कन्या विद्या धन योजना में सिर्फ भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र,राज्य माध्यमिक शिक्षा परिषद और यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, यूपी मदरसा परिषद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की छात्राएं ही आवेदन कर सकती है। इस योजना को छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यूपी कन्या विद्या धन योजना का मकसद उन छात्राओं को आर्थिक मदद देना है। जिनकी आर्थिक परिस्थिति ठीक नही होने के वजह से अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ हैं।
योजना के लिए पात्रता
अगर हम यूपी कन्या विद्या धन योजना के लिए पात्रता की बात करें, तो आवेदन करने वाली छात्रा यूपी स्टेट बोर्ड या सीबीएसई से 12वीं क्लास पास होना चाहिए। इसके साथ ही परिवार की सालाना आय 48 हजार रु से ज्यादा नही होनी चाहिए। इस योजना के लिए उन गरीब (बीपीएल) श्रेणी की छात्राओं को वरीयता दी जाएगी, जो पहले ही सरकार की यूपी कन्या धन योजना के लिए आवेदन किया है। आवेदक लड़की उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
अगर हम इस योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की बात करें, तो फिर लड़की आवेदक का आधार कार्ड, 12 वीं क्लास की मार्कशीट और इंटरमीडिएट की सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी की सेल्फ अटेस्टेड, बीपीएल श्रेणी प्रमाणपत्र, बैंक खाते की जानकारी, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
