Electric Vehicle: अगर आप फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग एंड मोबिलिटी पॉलिसी 2022 की घोषणा की है। इस नए EV पॉलिसी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को सरकार तमाम सहूलियतों के साथ-साथ भारी सब्सिडी भी देगी। सरकार खरीदारों के अलावा ईवी संबंधित कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों को भी इंसेटिव देगी।
प्रदेश में EV खरीदने वालों को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। अब नए ईवी पॉलिसी के तहत, ग्राहकों को उत्तर प्रदेश में खरीदे व पंजीकृत सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर पहले तीन सालों तक रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक व्हीकल को फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार के तरफ से दी जाएगी। सरकार का कहना है कि वह सरकारी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
ईवी संबंधित पार्ट बनाने वाली कंपनियों को दी जाएगी छूट
उत्तर प्रदेश सरकार ने ईवी पॉलिसी में ईवी बैटरी स्वैपिंग और ईवी मैन्युफैक्चरिंग जैसे उधोगों को आकर्षित करने के लिए उचित प्रावधान किए हैं। प्रदेश में बैटरी मैनुफैक्चरिंग और बैटरी स्वैपिंग फैसिलिटी सर्विस यूनिट लगान के लिए सरकार अलग-अलग मानको पर 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी उपलब्ध कराएगी। पॉलिसी में फैक्ट्री सेटअप करने पर 10 करोड़ रुपए तक का अनुदान देने का प्रावधान भी है।
राज्य में इको-फ्रेंडली सिस्टम बनाना है मकसद
यूपी सरकार ने आधिकारिक बयान बताया कि नई ईवी पॉलिसी का मकसद राज्य में इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बनाने के साथ-साथ प्रदेश को इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी और संबंधित इक्विपमेंट्स के लिए ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग हब बनाने का है। सरकार के अनुसार वह इस पॉलिसी की मदद से 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करना चाहती है। जिससे 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिल सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications