UP : गरीब बेटियों को सरकार दे रही 15,000 रुपये, ऑनलइन करें आवेदन

Kanya Sumangala Yojana Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत उसने कन्या सुमंगला योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की कन्याओं को 15000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php
कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रदेश की बेटियों को 15000 रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा 6 किस्तों में दिया जाएगा। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए बेटी के परिवार की पूरे साल की आय 3 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली 6 किस्तें इस प्रकार से दी जाएंगी।

CNG-PNG Price: मोदी सरकार का नया सुपरहिट फॉर्मूला, देश में सस्ती हुई CNG-PNG | GoodReturns
- कन्या के जन्म होने पर 2000 रुपये
- बेटी के टीकाकरण होने पर 1000 रुपये
- कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रुपये
- कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश करने के उपरांत 2000 रुपये
- कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने के उपरांत 3000 रुपये
- कन्या के 10 वीं तथा 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश के उपरांत 5000 रुपये
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के मुख्य बातें
- इस कन्या सुमंगला योजना के तहत, सरकार वित्तीय सहायता के रूप में 15000 रुपये प्रदान करेगी। यह पैसा बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक विभिन्न किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
- कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल वही लोग प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम है।
- बालिका गोद लेने की स्थिति में परिवार में दो बालिकाएं होनी चाहिए, अधिक बालिकाएँ होने पर केवल दो पुत्रियों को ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
- यूपी कन्या सुमंगला योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को ही पात्र माना जाएगा, और वही आवेदन करने की पात्र होंगी।
कन्या सुमंगल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर पहचान पत्र
- विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
- बैंक अकॉउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें : UP Govt : नि:शुल्क कोचिंग के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications