
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वे यात्रियों के इस अधिकार की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास से कुल 100 बसों को रवाना किया। जिसमें आवास से 93 नई राजधानी सेवा और 7 साधारण बसें बसें शामिल हैं। जो राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों से दिल्ली को जोड़ेगी।
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के 50 साल की यात्रा पूरी होने के अवसर पर सीएम योगी ने इन बसों की शुरुआत के लिए राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
सीएम योगी ने कहा कि 15 मई 1947 को आजादी से कुछ महीने पहले उस वक्त राज्य में लोगों की सुगम यात्रा और सुरक्षित यात्रा के लिए राजकीय परिवहन सेवा प्रारम्भ हुई।
1 जून 1972 को यह सेवा यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के रूप में आगे बढ़ी। इसके साथ ही इस अवसर पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की विकास यात्रा तथा उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवहन निगम की बसों या राज्य में सरकारी परिवहन सेवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सरकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रम को लेकर यूपी परिवहन निगम आगे बढ़ रहा है, उसको प्रभावी ढंग से करने की जरुरत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि आज जब हम यह एक ओर 50 साल के शानदार यात्रा के कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वही, देश के दूसरे प्रदेश में भी हुई दुःखद दुर्घटना भी हमारे सामने है।
ओडिसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में कई लोग गुजर गए है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजन के लिए राज्य शासन तथा जनता की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम योगी ने इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जल्द ठीक होने की कामना की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications