
Government Scheme : देश में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से युवाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार भी राज्य के युवा बेरोजगारों के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। सरकार की इस योजना का नाम गोपालक योजना है। राज्य सरकार की तरफ से इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के लिए 9 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करवाया जाता है। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर आपके पास कम से कम 5 पशु होना चाहिए। ऐसे यूपी के युवा जिनके पास 10 से 20 जिनके पास गाय या भेंस यानी दूध देने वाले पशु है, तो फिर वे इस योजना का फायदा ले सकते है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको इन जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जैसे - आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र (सालाना आय एक लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि की आवश्यकता होगी।
यह जरुरी शर्ते है पात्रता के लिए
अगर आप यूपी के निवासी हो, तो फिर इस योजना में आवेदन कर सकते हो। गोपालक योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कम से कम 5 दुधारू पशु होना चाहिए। इसके साथ ही जो व्यक्ति आवेदन करता है उसकी सालाना आय 1 लाख रु से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत पशु को पशु मेले से खरीदना जरूरी है। मेले में खरीदा गया जो पशु है। वो पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए।
इस तरह करें आवेदन
आवेदन करने वाले व्यक्ति को अपने नजदीक के पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा, यह पर आवेदन का जो फॉर्म है। इस फॉर्म को प्राप्त करना होगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से तैयार हो जाता हैं। इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को उसी पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। इसके बाद आपके फॉर्म पर चयन समिति के माध्यम से विचार किया जायेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
