
UP Global Investor Summit : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ हो गया हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम और भारत के कई उद्योगपति और कई सारे नेता मौजूद थे।
यूपी ने पिछले 5-6 साल में अपनी एक नई पहचान बनाई है
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी का विकास मुश्किल है। ऐसा लोग कहते थे। लेकिन यूपी ने पिछले 5 से 6 साल में अपनी एक नई और अलग पहचान बनाई है। अब उत्तर प्रदेश को बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है और बेहतर शांति के लिए जाना जाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत जल्द ही एक ऐसे राज्य के रूप में जाना जायेगा। जिस राज्य में 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। आज उत्तरप्रदेश एक आशा और एक उम्मीद बन चुका है। देश की ग्रोथ को ड्राइव करने के लिए यूपी एक अहम नेतृत्व दे रहा है।
यूपी में हजारों करोड़ के निवेश का रास्ता खुला है
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा गया है। कि यूपी आज विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। बीमारू राज्य के दंश से मुक्त होकर भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा है। इसी वजह से यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2023 में उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट के लिए 18,643 एमओयू साइन हुए हैं। जिस कारण यूपी में 29 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुला है। इसकी वजह से 92 लाख 50 हजार से ज्यादा रोजगार हासिल होंगे।
75 हजार करोड़ रु का अतिरिक्त निवेश की योजना बनाई है
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में मुकेश अंबानी ने कहा कि यूपी के सभी गांव और शहर में दिसंबर 2023 तक जियो की 5जी सेवा शुरू कर देगी। उन्होंने कहा इसके अलावा आने वाले 4 वर्ष में रिलायंस उत्तर प्रदेश में जियो, खुदरा और नवीकरणीय बिजनेस के अलावा 75 हजार करोड़ रु का अतिरिक्त निवेश की योजना बनाई है। जो यूपी में 1 लाख से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियां पैदा करेगा।
देश साल 2030 तक दुनिया की 3 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है
कुमार मंगलम बिड़ला जो आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की एक ऐसी अर्थव्यवस्था बन गया है। जो तेजी से बढ़ रही है। देश साल 2030 तक दुनिया की 3 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हम 36 देशों में एक वैश्विक समूह के रूप में काम कर रहे है। लेकिन हम एक विश्वास के साथ कह सकते है कि भारत आज उन सभी देशों में अलग है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications