
UP Berojgari Bhatta Yojana : उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना का नाम यूपी बेरोजगारी भत्ता योजना है। इस योजना में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाती है। इस योजना को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जो छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके है और किसी वजह से इनकी नौकरी नहीं लगी हैं। वे सरकार की इस योजना का फायदा ले सकते है, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
यूपी सरकार की इस योजना में कौन कर सकता हैं आवेदन
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर आप 10वीं या फिर उससे अधिक कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन करने वाला आवेदक यूपी का निवासी होना चाहिए। वही, यूपी सरकार की इस योजना में 21 वर्ष से भी 35 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं साथ ही आवेदक या फिर आवेदक के परिवार की सालाना आय 3 लाख रु से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी भी नोकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे- आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाईड सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर (10 रूपये) का।
बेरोजगारी भत्ता योजना इस तरह करें आवेदन
अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले सेवा आयोजन विभाग यूपी की अधिकारिक वेबसाइट सेवा योजना डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाएं। होम पेज पर आपको नए पंजीयन के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को आपको सही सही भरना है। इसके बाद आपको अपने शिक्षा का विवरण देना है। इसके बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है और साइन को अपलोड करना होगा फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आप सबमिट फॉर्म का एक प्रिंट ले लें।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications