
UP Government Scheme : केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश यूपी सरकार भी किसानों के लिए ऐसे ही योजना चला रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना हैं। प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। इसके साथ ही किसानों को तकनीकी कृषि से जुड़ना संबंधी विशेष योजना का प्रावधान यूपी सरकार के द्वारा किसानों के हित में किया गया है। इसके अंतर्गत अगर किसान गेहूं या अन्य किसी बीच कोई खरीद करते हैं, तो उस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी व अधिकतम 2 हजार रु की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आप सरकार की इस योजना का फायदा ले सकते हैं। अगर आप सरकार की इस योजना के लिए आवेदन करने का विचार कर रहे हो, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
कितनी मिलेगी सब्सिडी
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि के क्षेत्र में लाभान्वित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इसी वजह से सरकार की तरफ से बीज अनुदान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को रवि और खरीफ की फसल बोने के लिए जो जरूरी भी है। उस पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 2 हजार रु का अनुदान दिया जाएगा। अगर किसान गेहूं की बीज की खरीद करते हैं, तो फिर उसको 50 प्रतिशत से ज्यादा की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए अनिवार्य पात्रता व मापदंड
अगर आपका कार्य मूल रूप से कृषि से जुड़ा हुआ और आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाला उम्मीदवार पूर्ण रूप से किसान होना चाहिए और उसके पास उपजाऊ भूमि भी होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना में आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी कार्ड, जमीन संबंधी कागजात, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण जैसी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत इस योजना में आवेदन करने के लिए जरूरत पड़ेगी।
क्या है आवेदन प्रक्रिया
अगर हम उत्तर प्रदेश सरकार की उत्तर प्रदेश बीज अनुदान योजना में आवेदन प्रक्रिया की बात करें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर जाना होगा। आप जॉब होम पेज में पहुंच जाते हैं। यहां पर आपको पंजीयन कार्य का विकल्प दिखाई देगा। आपको कृषि विभाग की योजनाओं हेतु वाले विकल्प वाले सेक्शन में जाना है। इसके बाद आपको ऑनलाइन पंजीयन करे वाले विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको बीज अनुदान वाला फॉर्म को पूरी तरह से सही-सही भर लेना है। जब आप इस फॉर्म को पूरी तरह से भर लेते हैं। उसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना हैं। जब आप डॉक्यूमेंट अपलोड कर देते हैं उसके बाद आपको समय बटन पर क्लिक कर देना हैं। जब आवेदन को आप सबमिट कर देते हैं। इसके बाद आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications