
UP : मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या की सभी विकास परियोजनाओं को पूरा करने और इसको भारत का सबसे साफ और सुंदर शहर के रूप में विकसित करने के प्रयास को काफी तेज कर दिया है।
गुरुवार को इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अयोध्या की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की ओर मुख्य सचिव ने उन योजनाओं को समय में करने का निर्देश भी दिया।
सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लोक निर्माण, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि मैन पावर की संख्या में इजाफा करें या फिर मशीनों की संख्या इजाफा करें लेकिन निर्माण कार्य समय से पूरे हों।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को 2 किमी से अधिक पैदल न चलना पड़े इसके लिए पर्याप्त रूप से पार्किंग एरिया विकसित किया जाए।
उन्होंने कहा है कि सेतु निगम द्वारा बनाएं जा रहे सभी रेलवे पुलों को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जा जानकारी देते हुए बताया है कि अयोध्या - सुलतानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग (एनएच 330) से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क का निर्माण काम पूर्ण हो चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि जन्मभूमि पथ का भी सीवर लाइन व यूटिलिटी डक्ट का काम पूरा हो चुका है। राजर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कालेज का काम 99 फीसदी पूरा हो चुका है।
वही, 50 शैय्या चिकित्सालय मिल्कीपुर का कार्य 80 फीसदी तथा अयोध्या में सत्संग भवन, रैन बसेरा, प्रवेश द्वार तथा यात्री सहायता केंद्र का निर्माण का कार्य 80 फीसदी पूरा हो चुका है।
98 फीसदी अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका हुआ। इस बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए से उपस्थिति दर्ज कराई।
वही, एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए से उपस्थिति दर्ज कराई।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications