नई दिल्ली, मार्च 28। इंटरनेट डेटा आज के समय में एक ऐसी चीज बन गयी है कि इसके बिना लोगों का गुजारा नहीं। एंटरटेनमेंट चाहिए हो या वर्क फ्रॉम होम या फिर ऑनलाइन पेमेंट से जैसा कोई काम, सबके लिए इंटरनेंट जरूरी है। मगर अकसर प्लान्स डेली लिमिट के साथ आते हैं। ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट होती है। पर कुछ कंपनियों के ब्रॉडबैंड प्लान्स ऐसे हैं, जिनमें डेटा खत्म ही नहीं होगा। आगे जानिए किन कंपनियों के हैं ये प्लान्स।
ये हैं वो कंपनियां
इस समय ब्रॉडबैंड बाजार में भी जियो के अलावा बीएसएनएल और एयरटेल का दबदबा है। ये कंपनियां ग्राहकों के लिए ढेर सारे ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश करती हैं। मगर देश में और भी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स हैं। यहां हम आपको जिन कंपनियों के ब्रॉडबैंड प्लान्स की जानकारी देंगे उनमें नेटप्लस, कनेक्ट और एक्साइटल शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां ब्रॉडबैंड की अच्छी सर्विस देती हैं। अब जानते हैं इनके प्लान्से के बारे में।
नेटप्लस
नेटप्लस एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। इस कंपनी की उत्तर भारत के 7 राज्यों में अच्छी उपस्थिति है। नेटप्लस 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड वाले प्लान्स की पेशकश करती है। मगर कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये प्रति माह वाला है। पर उसमें 40 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। हालांकि ये प्लान एक दम अनलिमिटेड है। इस प्लान में आपको कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा।
ओटीटी बेनिफिट
नेटप्लस अपने प्लान्स के साथ ग्राहकों को ओटीटी बेनिफिट भी देती है। मगर ये बेनेफिट महंगे प्लान के साथ आता है। पर नेटप्लस की पेशकश के तहत डेटा अनलिमिटेड होता है। इन पर एफयूपी लिमिट भी नहीं है।
कनेक्ट है दूसरी कंपनी
लिस्ट में दूसरी कंपनी कनेक्ट है। ये भी एक लोकप्रिय ब्रॉडबैंड कंपनी है। ये भारत के कई राज्यों में उपस्थित है। इनमें उत्तरी राज्यों में पंजाब, हरियाणा और जम्मू और कश्मीर शामिल है। ये इन राज्यों में एफटीएच कनेक्शन सेवा दे रही है। इसका सबसे सस्ता प्लान भी 499 रु का है। ये भी 40 एमबीपीएस वाला प्लान है। ये पर्याप्त इंटरनेट स्पीड हो सकती है। पूरी तरह से अनलिमिटेड डेटा वाले इस प्लान में ग्राहकों को असीमित लोकल और एसटीडी कॉल भी दी जा रही है।
एक्साइटल
एक्साइटल लिस्ट में तीसरी और अंतिम कंपनी है। ये काफी अनूठे प्लान पेश करती है। यह 100 एमबीपीएस, 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान पेश कर रही है। इसका 100 एमबीपीएस वाला प्लान सबसे सस्ता है। एक्साइटल के 100 एमबीपीएस वाले प्लान के लिए आपको 699 रुपये देने होंगे। ये प्लान 1 महीने के लिए वैलिड रहता है।
ये हैं बाकी प्लान
यही प्लान आपको 3 महीने, 4 महीने, 6 महीने, 9 महीने और 12 महीने के लिए भी मिल सकता है। इनके लिए मासिक खर्च क्रमशः 565 रुपये, 508 रुपये, 490 रुपये, 424 रुपये और 399 रुपये होगा। यानी यदि आप 12 महीने का प्लान एक साथ ले लें तो केवल 399 रु महीने का खर्च आएगा। पर ध्यान रहे कि 9 महीने का प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए है। इस कंपनी के सारे प्लान अनलिमिटेड हैं। इन पर कोई डेटा लिमिट नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications