Unity bank FD interest rates: वरिष्ठ नागरिकों को यूनिटी बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सावधि जमा पर 9 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। रेपो दरो में बढ़ोत्तरी और हाल ही में यूनिटी बैंक द्वारा लॉन्च किए गए 'शगुन' जमा योजना की सफलता को देखते हुए। यूनिटी बैंक ने विशेष एफडी जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है।

वरिष्ट नागरिकों को मिलेगा 9 प्रतिशत तक ब्याज
ब्याज दरो में बढोत्तरी के बाद यूनिटी बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों को 181 और 501 दिनों की अवधि के लिए जमा की गई फिक्स डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत प्रति वर्ष की आकर्षक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। सामान्य नागरिकों को यूनिटी बैंक 181 और 501 दिनों के के लिए जमा एफडी पर 8.50 प्रतिशथ ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। यूनिटी बैंक ने नवंबर मे दूसरी बार अपने ब्याज दरो में संशोधन किया है। ग्राहक यहां एफडी पर हाई रिटर्न पा सकते हैं।

यूनिटी बैंक एफडी जमा दरें
- 7 से 14 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.50 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 4.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 15 से 45 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.75 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 4.75 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 46 से 60 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.25 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 5.75 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 61 से 90 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.50 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 6.0 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 91 से 180 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.75 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 181 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.50 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 9.0 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 182 से 364 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 365 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.35 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 7.85 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 1 साल 1 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.80 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 8.30 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा
- 1 साल 1 दिन से 500 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.35 प्रतिशत और वरिष्ट नागरिकों को 7.85 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा

सेविंग एकाउंट पर भी है बेहतर ब्याज
बचत खातों पर भी यूनिटी बैंक 1 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि पर 7 प्रतिशत प्रति वर्ष और 6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यूनिटी बैंक एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है जिसे सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा एक संयुक्त निवेशक के रूप में रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रमोट किया गया है।
अन्य बैंक में ब्याज दरें
कई छोटे वित्त बैंक सावधि जमा पर 8.5 प्रतिशथ वार्षिक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। यूनिटी बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि के बाद यह उम्मीद है कि अन्य छोटे वित्त बैंक भी जल्द ही अपनी एफडी ब्याज दरो में संशोधन करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
