Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश किया। ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट है। अपने बजट भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने देश की इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ ही बैंकों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर का रिफॉर्म जरूरी है और खासतौर पर सरकार ने एनबीएफसी के लिए नया विजन तैयार किया है। Nirmala Sitaraman ने अपने बजट भाषण में कहा कि बैंकिंग सेक्टर में रिफॉर्म बेहद जरूरी हो गया है। खासकर NBFC के लिए सरकार नए विजन पर काम कर रही है।
हाई लेवल कमेटी ऑन बैंकिंग फॉर डेवलप इंडिया की जाएगी स्थापित: सीतारमण
वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण में बताया कि इंडियन बैंकिंग सिस्टम की बैलेंसशीट मजबूत है। हाई लेवल कमेटी ऑन बैंकिंग फॉर डेवलप इंडिया स्थापित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और REC की रीस्ट्रक्चरिंग होगी। कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट, टोटल रिटर्न स्वैप की शुरुआत होगी। म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ रुपये की स्कीम आएगी। वित्त मंत्री के मुाबिक, इससे ग्रामीण इकोनॉमी में बैंकिंग पर फोकस रहेगा।
बैंकिंग रिफॉर्म पर जोर देने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लघु, मध्यम उद्यमों को चैंपियन बनाने पर सरकार के फोकस के बारे में बताया और MSMEs को सहायता पहुंचाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत की जाएगी। आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।
कॉरपोरेट मित्रों का कैडर किया जाएगा तैयार: वित्त मंत्री
इस सेक्टर में लिक्विडिटी सपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि ट्रेड्स (TReDS) के साथ एमएसएमई के लिए 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्धता सहायता के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी और थ्री टायर कैटेगरी के शहरों में कॉरपोरेट मित्रों का कैडर तैयार किया जाएगा। इस कैडर से किफायती लागत पर एमएसएमई को अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications