Union Budget 2025 Trading Session LIVE: 1 फरवरी को देश का बजट संसद में पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट भाषण देंगी. केंद्रीय बजट शनिवार को पेश होगा. आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार, कमोडिटी बाजार समेत अन्य बाजार बंद रहते हैं. यानी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग नहीं होती है. लेकिन इस बार 1 फरवरी को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया है.
बजट के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE ट्रेडिंग होगी. इसे लेकर एक्सचेंजों में सर्कुलर भी जारी कर दिया है. इससे पहले 2020 और 2015 में भी बजट के दिन एक्सचेंज खुले थे.
ट्रेडिंग टाइमिंग भी जान लें
1 फरवरी को प्री-मार्केट ट्रेडिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी और 9:08 बजे खत्म होगी. इक्विटी मार्केट की रेगुलर टाइमिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा. हालांकि, सेटलमेंट छुट्टी की वजह से "T0" सेशन नहीं होगा. NSE ने अपने सर्कुलर में इन डीटेल्स की जानकारी दी है.
शेयर बाजारों के लिए बजट डे
केंद्रीय बजट का बाज़ारों और निवेशकों पर काफी असर देखने को मिलता है. वित्त मंत्री की ओर से हुए ऐलानों का अक्सर बाज़ार के ट्रेंड और इनवेस्टर्स सेंटीमेंट पर असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस पर संबंधित सेक्टर रिएक्ट करते हैं. एनलिस्ट्स स्टॉक वैल्यूएशंस, आर्थिक विकास और सेक्टर के परफॉर्मेंस को एनलिसस करेंगे.

2025 में मार्केट हॉलिडे
रेगुलर वीकेंड के अलावा 2025 में 14 स्टॉक मार्केट हॉलिडे हैं. इनमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और 14 मार्च को होली शामिल है. अन्य हॉलिडे में 31 मार्च को ईद-उल-फितर और 10 अप्रैल को श्री महावीर जयंती, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को है, इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है.
महाराष्ट्र दिवस 1 मई को मनाया जाता है, जबकि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को है. गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है, और महात्मा गांधी जयंती/दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाता है. दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा क्रमशः 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को मनाई जाती है.
शनिवार को 11 बजे पेश होगा देश का बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, शनिवार को सुबह 11 बजे संसद में बजट भाषण देंगी. इसका सीधा प्रसारण संसद टीवी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रेस सूचना ब्यूरो और वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा. इसके अलावा गुडरिटर्न्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है.
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications