FM Nirmala Sitharaman Saree: वित्त मंत्री ने पहनी है गोल्डन बॉर्डर वाली ये क्रीम कलर की साड़ी, जानें खासियत
FM Nirmala Sitharaman Saree: देश का बजट आज 1 फरवरी को पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट भाषण देने वाली हैं. यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला फुल बजट है. बजट डॉक्युमेंट्स लेकर वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच गई हैं. बजट के साथ वित्त मंत्री की साड़ियों की भी काफी चर्च रहती है. इस बार उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीम साड़ी पहनी हुई है, जिसमें कुछ कलाकृतियां भी नजर आ रही. इससे पहले भी बजट के दौरान वित्त मंत्री ने अलग-अलग पारंपरिक साड़ियां पहनकर बजट पेश किया है.
खास है इस बार की साड़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेहद खास साड़ पहनी है. उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली क्रीम कलर की मधुबनी साड़ी पहनी है, जिसे साड़ी उन्हें बिहार में रहने वाली दुलारी देवी ने दी है. बता दें कि दुलारी देवी साल 2021 की पद्म श्री पुरस्कार मिला है.
पिछले 5 बजट में वित्त मंत्री की स्पेशल साड़ी
- वित्त निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के बजट पर आंध्र प्रदेश की मंगलागिरी साड़ी पहनी थी. यह राज्य गुंटूर जिले की साड़ी है.
- निर्मला सीतारमण ने 2024 के अंतरिम बजट पर पश्चिम बंगाल की नीली कांथा सिलाई साड़ी पहनी थी.
- वित्त मंत्री ने 2023 में बजट के दिन लाल पेशम और सोने की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी.
- साल 2022 के बजट में वित्त मंत्री ने ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहनी थी.
- बजट 2021 के दौरान तेलंगाना की पारंपरिक साड़ी पोचमल्ली इक्कत को पहना था.

बजट के लिए वित्त मंत्री की टीम
- 1987 ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी तुहिन कांता पांडे वित्त और राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत हैं. उनकी भूमिका में राजस्व जुटाना और कर रियायतों की अपेक्षाओं का मैनेजमेंट करना शामिल है.
- 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अजय सेठ आर्थिक मामलों के विभाग का नेतृत्व करते हैं. उन्हें अंतिम बजट दस्तावेज तैयार करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने का काम सौंपा गया है.
- वी. अनंथा नागेश्वरन ने मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है. वे आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं. मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में वे पहले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं.
- मध्य प्रदेश के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज गोविल कॉर्पोरेट मामलों के सचिव के पद पर रहने के बाद अब व्यय विभाग के सचिव हैं.
- 1993 त्रिपुरा कैडर के एम नागराजू कोयला विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य करने के बाद वित्तीय सेवा सचिव के रूप में शामिल हुए.
- अरुणीश चावला 1992 के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में DIPAM और DPE दोनों का नेतृत्व करते हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications