Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को लगातार आठवीं बार खुद केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण वित्तीय बजट होगा। पिछले बजटों की तरह, इसे भी कागजी डॉक्यूमेंट्स के बिना यानी डिजिटल तरह से पेश किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि ये बजट कब और कहां पर आप लाइव देख सकते हैं।

केंद्रीय बजट को इस दिन किया जाएगा प्रस्तुत
1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट भाषण देंगी। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और संसद टीवी जैसे आधिकारिक संसद चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, इसे सरकार के YouTube चैनलों पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा कई न्यूज चैनल पर भी आप इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
बजट के बारे में यहां मिलेगी पूरी जानकारी
केंद्रीय बजट डॉक्यूमेंट्स में वार्षिक वित्तीय जानकारी (जिसे आम तौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), डिमांड फॉर ग्रांट (डीजी) और वित्त विधेयक जैसी आवश्यक पहेलु शामिल होते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में आसानी से 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
हलवा सेरेमनी हुई पूरी
हलवा समारोह 1980 के दशक से भारत की बजट बनाने की प्रक्रिया में एक अहम परंपरा है। यह केंद्रीय बजट की तैयारी के आखिरी चरण का प्रतीक है। वित्त मंत्रालय ने वित्तीय अनुमानों और जरूरतों को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग मंत्रालयों के साथ मिलकर अक्टूबर 2024 में 2025 के बजट की तैयारी शुरू कर दी थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट होगा। देश के अलग-अलग आय वर्ग से जुड़े लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस कारण इसे उम्मीदों का बजट भी कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बजट में आम जनता को राहत की खबरें भी मिल सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications