
Union Budget 2023 : यदि आप पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल आज बजट में पोस्ट ऑफिस की दो स्कीमों में निवेश की लिमिट बढ़ाई गयी। वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश की अधिकतम लिमिट को 15 लाख रु से बढ़ा कर 30 लाख रु कर दिया है। इसके अलावा मासिक आय खाता योजना की भी अधिकतम जमा लिमिट को सिंगल खातों के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खातों के लिए 9 लाख रुपये से 15 लाख रुपये कर दिया है।
एक नयी स्कीम का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र का ऐलान किया। ये एक वन-टाइम नई छोटी बचत योजना होगी, जो कि मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए होगी। यह एक खास पहल है, जिसके तहत किसी महिला को दो साल की अवधि के लिए दो लाख रुपये तक की डिपॉजिट फैसिलिटी (निवेश) का लाभ मिलेगा। इस योजना में आंशिक निकासी, यानी जरूरत के समय मैच्योरिटी से पहले थोड़ा-बहुत पैसा निकलने की सुविधा, मिलेगी। इस स्कीम में 7.5 फीसदी की निश्चित ब्याज दर का ऐलान किया गया है।
केवाईसी प्रोसेस होगी आसान
बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केवाईसी को लेकर एक अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर अधिक डॉक्यूमेंट्स को सपोर्ट करेगा और यह केवाईसी के लिए वन-स्टॉप ऐप बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिलॉकर सर्विस और आधार को मूलभूत पहचान के रूप में इस्तेमाल करते हुए आइडेंटिटी और एडरेस को अपडेट करने का वन-स्टॉप सॉल्यूशन तैयार किया जाएगा। इससे केवाईसी प्रोसेस में आसानी होगी।
डिजिलॉकर की डिटेल
डिजिलॉकर, डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल है। ये एक डिजिटल दस्तावेज़ वॉलेट है जो इस समय सरकारी पहचान दस्तावेजों, मार्कशीट और इसी तरह के जरूरी दस्तावेज को सपोर्ट करता है। डिजिलॉकर डॉक्यूमेंट्स की कैटेगरियों में केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार, शिक्षा, बैंकिंग और बीमा, स्वास्थ्य, रक्षा मंत्रालय और यातायात के अलावा अन्य शामिल हैं। पैन नंबर पर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसके अनुसार पैन अब कॉमन बिजनेस आइडेंटिटी की तरह इस्तेमाल हो सकेगा। पैन का उपयोग सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए एक कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर के रूप में किया जाएगा।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications