
Union Budget 2023 : आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के लिए बजट पेश किया। बजट को वित्त मंत्री ने 7 प्राथमिकताओं पर आधारित बताया, जिनमें हरित विकास (ग्रीन ग्रोथ), युवा शक्ति, समाज में सभी का विकास, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश, पूरी क्षमता को सामने लाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ शामिल हैं। उन्होंने बजट में 10 लाख करोड़ रु के कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स या पूंजीगत व्यय) का भी ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि कैपेक्स उद्देश्यों के लिए राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त लोन अब बढ़ा कर 1.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2022-23 के लिए आवंटित की गयी राशि से 30 प्रतिशत अधिक है। 50 वर्षों का राज्यों को ब्याज मुक्त लोन केंद्र के कैपेक्स का हिस्सा होगा।
प्रभावी कैपेक्स है कितना
2023-24 के लिए सरकार का प्रभावी (इफेक्टिव) कैपेक्स 13.7 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके उलट बजट अनुमान के अनुसार, 2022-23 के लिए प्रभावी पूंजीगत व्यय 10.68 लाख करोड़ रुपये था। बजट भाषण में, वित्त मंत्री ने कृषि लोन को 20 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। सरकार पीएम मत्स्य सम्पदा योजना की एक नई स्कीम भी शुरू करेगी। इससे कृषि मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलनी चाहिए।
और क्या किए बड़े ऐलान
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए, जबकि 102 करोड़ लोगों को 220 करोड़ कोविड वैक्सीन दी गयीं। इसी तरह 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंन कहा कि सरकार 2,200 करोड़ रुपये की लागत से आत्मनिर्भर स्वच्छ योजना कार्यक्रम शुरू करेगी।

गरीबों के लिए खास ऐलान
गरीबों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने ग्रामीण भारत पर फोकस के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने घोषणा की कि केंद्र सरकार पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सभी प्राथमिकता वाले परिवारों के लिए मुफ्त खाद्यान्न पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। वित्त मंत्री ने बजट के शुरू में कहा कि अमृत काल के लिए हमारे विजन में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत वित्तीय क्षेत्र के साथ टेक्नोलॉजी ड्रिवन और जानकारी के आधार वाली अर्थव्यवस्था शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
