Union Bank Stock: सार्जनिक छेत्र के बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है। सरकारी बैंक के स्टॉक 18 नवंबर 2022 को 5 प्रतिशत से ज्यादा उछाल के साथ बंद हुए थे। इस तेजी के साथ ही बैंक के शेयरों की कीमत 3 साल के सबसे ज्यादा के स्तर पर पहूंच गई है। शुक्रवार को यूनियन बैंक के शेयर 74.40 रुपये के स्तर पर पहूंच गए थे। कारोबार के अंत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 73.85 रुपये पर बंद हो गए। यूनियन बैंक के मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है। अभी बैंक का मार्केट कैप 50475 करोड़ रुपये है।

एक महीने में 61 प्रतिशत की आई है तेजी
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के स्टॉक ने पिछले एक महीने में निवेशकों को बेहतर कमाई कराई है। बैंक के शेयर पिछले 1 महीने में 61 प्रतिशत तक चढ़ गए है। बैंक के शेयर 17 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 43.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। शुक्रवार यानी की 18 नवंबर को यूनियम बैंक के शेयर 73.85 के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिन में सरकारी बैंक के शेयरो में 15 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
5 महीने में 100 प्रतिशत से अधिक की उछाल
पिछले 5 महीने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर 108 प्रतिशत तक चढ़े हैं। सरकारी बैंक के शेयर 30 जून 2022 को BSE पर 34.25 रुपये के स्तर पर थे। 5 महीने बाद कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2022 को बीएसई पर 73.85 रुपये पर बंद हुए हैं। यूनियन बैंक के स्टॉक ने अबतक अपने निवेशकों को अब तक तकरिबन 68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में बैंक के शेयरों 69 प्रतिशत तक चढ़े हैं। यूनियन बैंक की सालाना एफडी रेट से यह रिटर्न कहीं ज्यादा है। यूनियन बैंक एफडी पर 7-8 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर करता है।

नोट: गुडरिटर्न यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दे रहा है। यह निवेश करने की सलाह बिल्कुल नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, निवेश करने से पहले रिसर्च और सालह जरूर लें ले।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
