नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय में होम लोन की ब्याज दरों में अच्छी खासी कमी आई है। देश के लगभग सभी बैंकों ने होम लोन ब्याज दरों में कटौती की है। सरकारी और प्राइवेट बैंकों के अलावा नॉन-बैंकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) ने भी होम लोन की ब्याज दरें कम की हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है। अगर आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) इस समय सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। आइए जानते हैं यूबीआई की होम लोन पर ब्याज दर कितनी है।
6.7 फीसदी तक पर मिलेगा होम लोन
यूबीआई ने अपनी होम लोन ब्याज दर 6.7 फीसदी तक घटा दी हैं। यूबीआई की होम लोन ब्याज दर ईबीएलआर (बाहरी बेंचमार्क उधार दर) से लिंक्ड (जुड़ी) है। ध्यान रहे कि इस कम ब्याज दर पर होम लोन उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनका सिबिल स्कोर 700 से अधिक हो। यूबीआई में ही जॉब करने वाली महिला, जिसका सिबिल स्कोर 700 से अधिक है, को 6.70 फीसदी पर होम लोन मिलेगा। बैंक में नौकरी करने वाले पुरूष को 6.75 फीसदी पर होम लोन मिलेगा। इसके अलावा नॉन-सेलेरिड को भी 6.90 फीसदी की दर पर होम लोन मिल जाएगा।
क्यों मिल रहा सस्ता लोन
बैंकों की तरफ से होम लोन दरों को कम करने का असल कारण है इनके पास बड़ी मात्रा में नकदी होना। आंकड़ों के अनुसार इस वक्त बैंकिंग सिस्टम में लगभग 8 लाख करोड़ रु का अतिरिक्त कैश है। इस कैश को बतौर लोन दिए जाने के लिए ब्याज दरों को कम किया गया है ताकि ग्राहक कम ब्याज दर की तरफ आकर्षित हों। आरबीआई ने भी रिवर्स रेपो रेट घटा कर इस पैसे को सिस्टम में लाने का काम किया है। बैंक इस कैश का सही इस्तेमाल करने के लिए लोन देना चाहते हैं और इसीलिए ब्याज दरें कम कर रहे हैं।
बड़े बैंक दे रहे यूबीआई से महंगा लोन
इस समय यूबीआई के मुकाबले अन्य बड़े और प्राइवेट बैंकों में होम लोन की ब्याज दर ज्यादा है। जैसे कि एक्सिस बैंक में होम लोन की ब्याज दर 7.70 फीसदी है, जो एमसीएलआर पर आधारित है। वहीं इसकी बेस रेट पर आधारित होम लोन रेट 8.80 फीसदी हैं। एचडीएफसी बैंक की होम लोन रेट 6.95 फीसदी है। मगर इस पर भी आपका सिबिल क्रेडिट स्कोर 780 होना चाहिए। एचडीएफसी बैंक महिलाओं को 6.95 से 7.45 फीसदी और पुरुषों को 7 से 7.50 फीसदी तक पर होम लोन दे रहा है। इसी तरह एसबीआई की होम लोन ब्याज दर 6.95 फीसदी है।
न्यूनतम होम लोन ब्याज दर :
- आईसीआईसीआई बैंक की होम लोन रेट 6.95 प्रतिशत है। 35 लाख रु तक के होम लोन पर आपको इस रेट पर होम लोन मिल जाएगा
- एलआईसी हाउसिंग भी 6.9 फीसदी पर होम लोन दे रही है
- बाकी सरकारी बैंकों (यूबीआई सहित) की होम लोन ब्याज दरें 6.7 फीसदी से लेकर 7.1 फीसदी तक हैं
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
