Unimech Aerospace IPO Listing: शेयर बाजार में आज 2024 के आखिरी दिन बिकवाली देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की कमजोरी में सुबह 10 बजे एक धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. एयरोस्पेस कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी यूनिमेक एयरोस्पेस का शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. लिस्टिंग में निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो गया, क्योंकि शेयरों की लिस्टिंग करीब 90 फीसदी के प्रीमियम पर हुआ है.
यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ की बंपर लिस्टिंग
आज मंगलवार को यूनिमेक एयरोस्पेस लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 90 फीसदी के प्रीमियम पर 1491 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. एनएसई पर शेयर 1460 रुपए पर लिस्ट हुआ. जबक इश्यू प्राइस 785 रुपए था. बता दें कि यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के पब्लिक इश्यू को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला, जोकि अंतिम दिन 184.34 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. आईपीओ 23 से 26 दिसंबर तक के लिए खुला. फिलहाल शेयर BSE पर 1412 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

500 करोड़ के लिए आईपीओ किया लॉन्च
यूनिमेक एयरोस्पेस ने 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया, जिसमें फ्रेश इश्यू और एक ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयरों की बिक्री हुई. बता दें कि कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए ₹252.85 मिलियन का उपयोग करने की योजना बना रहा है.
इसके अलावा मैटिरियल सब्सिडियरी को मशीनरी खरीद और विस्तार के लिए ₹438.91 मिलियन प्राप्त होंगे. साथ ही ₹447.15 मिलियन मैटिरियल सब्सिडियरी के जरूरतों के वर्किंग कैपिटल के लिए और कुछ रकम कर्ज भुगतान के लिए इस्तेमाल होंगे.
यूनिमेक एयरोस्पेस का कारोबार और प्रोडक्ट्स
2016 में शुरु हुई यूनीमेक एयरोस्पेस का कारोबार एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और सेमीकंडक्टर सेक्टर्स के लिए इंजीनियरिंग सॉल्युशंस से जुड़ा हुआ है. वे एयरो टूलिंग और ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट जैसे अहम कंपोनेंट का निर्माण करते हैं.
यूनिमेक की प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इंजन लिफ्टिंग बीम, कैलिब्रेशन टूलिंग, एयरफ्रेम असेंबली प्लेटफॉर्म और टर्नकी सिस्टम शामिल हैं. बेंगलुरु में स्थित, वे एयरोस्पेस और डिफेंस OEM के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन का अभिन्न अंग हैं. उनके क्लाइंट्स में दुनिया भर के टॉप एयरफ्रेम और एयरो-इंजन मैन्युफैक्चरर शामिल हैं.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications