नयी दिल्ली। भारत में बेरोजगारी दर फिर से बढ़ने लगी है। 18 अगस्त को बेरोजगारी दर 8.20 फीसदी दर्ज की गई। इस बात का खुलासा सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी किए आंकड़ों में हुआ है। इससे पहले 1 अगस्त को बेरोजगारी दर 7.64 प्रतिशत थी। बेरोजगारी दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह के लिए बेरोजगारी दर 9.1 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो इसके पिछले 9 हफ्तों का उच्च स्तर है। इसी सप्ताह के लिए शहरी बेरोजगारी दर 9.61 प्रतिशत रही, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.86 प्रतिशत थी। 14 जून को समाप्त सप्ताह में कुल बेरोजगारी दर 11.63 फीसदी के उच्चतम स्तर पर रही थी। इसमें शहरी और ग्रामीण बेरोजगारी दर क्रमशः 13.10 फीसदी और 10.96 फीसदी रही थी।
जुलाई में कितनी रही बेरोजगारी दर
सीएमआईई के अनुसार जुलाई महीने में बेरोजगारी दर पूरे भारत में 7.43 प्रतिशत रही। 18 अगस्त को शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर क्रमश: 9.58 फीसदी और 7.56 फीसदी थी, जबकि 1 अगस्त को ये 9.70 फीसदी और 6.71 फीसदी थी। जुलाई में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.66 फीसदी रही। जुलाई में लगभग 5 लाख वेतनभोगियों ने अपनी नौकरी खो दी। अप्रैल 2020 में 1.77 करोड़ वेतनभोगियों ने नौकरी खोई थी। इसके बाद मई में और 1 लाख लोगों की नौकरी चली गई। हालांकि जून में 39 लाख नौकरियां बढ़ी और अब जुलाई में अतिरिक्त 50 लाख नौकरियां चली गईं।
किस राज्य में कितनी बेरोजगारी
जुलाई में हरियाणा में 24.5 प्रतिशत की उच्चतम बेरोजगारी दर दर्ज की गई। इसके बाद पुदुचेरी (21.1 प्रतिशत), दिल्ली (20.3 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (18.6 प्रतिशत) और गोवा (17.1 प्रतिशत) टॉप अन्य 5 सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले राज्य रहे। इस लिस्ट में आगे त्रिपुरा (16.4 प्रतिशत), राजस्थान (15.2 प्रतिशत), उत्तराखंड (12.4 प्रतिशत), बिहार (12.2 प्रतिशत), जम्मू और कश्मीर (11.2 प्रतिशत) और पंजाब (10.4 प्रतिशत) का नाम शामिल है। अप्रैल से (लॉकडाउन का पहला पूरा महीना) अभी तक कुल 1.89 सैलेरी वाले लोगोंको नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
इन राज्यों में कम है बेरोजगारी दर
सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में ओडिशा और गुजरात (दोनों में 1.9 प्रतिशत), मेघालय (2.1 प्रतिशत), असम (3.2 प्रतिशत), मध्य प्रदेश और कर्नाटक (दोनों में 3.6 प्रतिशत), महाराष्ट्र (4.4 प्रतिशत) और सिक्किम (4.5 प्रतिशत) शामिल रहे। अन्य राज्यों में तेलंगाना में 9.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर्ज की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ (9.0 प्रतिशत), तमिलनाडु (8.1 प्रतिशत), झारखंड (8.8 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (8.3 प्रतिशत), केरल (6.8 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (6.8 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (5.5 प्रतिशत) का नंबर रहा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
