नयी दिल्ली। अनलॉकडाउन की शुरुआत के बाद अब देश में रोजगार के मामले में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। देश में बेरोजगारी दर 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में घट कर 7.19 प्रतिशत रह गई जो एक सप्ताह पहले 8.21 प्रतिशत थी। इसमें शहरी बेरोजगारी दर 9.43 प्रतिशत से घट कर 8.73 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.47 प्रतिशत से लुढ़क कर 6.47 प्रतिशत तक पर आ गई। इस बात का खुलासा सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में किया है। ताजा डेटा से पता चलता है कि देश में बेरोजगारी दर मार्च में शुरू लॉकडाउन से पहले के स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल अन-लॉकडाउन शुरू होने से अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे खुल रही है।
जुलाई में कैसा रहा हाल
साथ ही मासिक आधार पर भी बेरोजगारी दर का घटना बरकरार रहा। जुलाई में कुल बेरोजगारी दर घट कर 7.43 प्रतिशत रह गई, जो जून में 10.99 प्रतिशत के दोहरे अंकों में पहुंच गई थी। पिछले महीने शहरी और ग्रामीण दोनों ही बेरोजगारी दरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जुलाई में शहरी बेरोजगारी दर घट कर 9.15 प्रतिशत रह गई जो जून में 12.02 प्रतिशत थी। जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर जून में 10.52 प्रतिशत से घट कर जुलाई में 6.66 प्रतिशत रह गई।
कहां है सबसे अधिक बेरोजगारी
दिल्ली और पुडुचेरी में बेरोजगारी दर 20 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। जुलाई में दिल्ली की बेरोजगारी दर जून में 18.2 प्रतिशत से बढ़ कर जुलाई में 20.3 प्रतिशत हो गई। जबकि जून में पुडुचेरी में जून में बेरोजगारी दर केवल 4.2 फीसदी थी जो जुलाई में बढ़ कर 21.1 प्रतिशत हो गई। पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर जून में 6.5 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 6.8 प्रतिशत हो गई, जबकि राजस्थान के लिए यह 13.7 प्रतिशत से बढ़कर 15.2 प्रतिशत हो गई और गोवा में 10.1 प्रतिशत से 17.1 प्रतिशत हो गई।
इन राज्यों में हालात हुए बेहतर
जुलाई में कई राज्यों में बेरोजगारी दर कम हुई। इनमें हरियाणा में 33.6 प्रतिशत से घट कर 24.5 प्रतिशत, बिहार में 19.5 प्रतिशत से गिर कर 12.2 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 14.4 प्रतिशत से लुढ़क कर 9.0 प्रतिशत, झारखंड में 21 फीसदी से घट कर 8.8 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 9.7 प्रतिशत से गिर कर 4.4 प्रतिशत, पंजाब में 16.8 प्रतिशत से गिर कर 10.4 प्रतिशत, तमिलनाडु में 13.5 प्रतिशत से घट कर 8.1 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 9.6 प्रतिशत से घट कर 5.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर रह गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
