नई दिल्ली। किसानों को आर्थिक मदद देने वाली मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत 1 दिन में 10,000 करोड़ रुपये बांटने की तैयारी हो गई है। यह पैसा देश के करीब 5 करोड़ किसानों को मिलेगा। यह पैसा एक बार में ही इतने किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजा जाएगा। देश में इतना बड़ा पैसों का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। जैसे ही यह ट्रांजेक्शन होगा, यह रिकॉड बन जाएगा। लेकिन यह पैसा सभी किसानों को नहीं मिलेगा। सरकार ने इसके लिए एक शर्त लगा दी है। अगर किसान इस शर्त को पूरा करेंगे, तभी उनको यह पैसा मिल पाएगा।
क्या है पीएम किसान योजना
मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह पैसा साल में 3 किस्तों में मिलता है। हर किस्त में सरकार किसानों के बैंक खाते में सीधे 2000 रुपये भेजती है। पिछले साल की 3 किस्त किसानों को भेजी जा चुकी हैं। अब दूसरे साल की पहली किस्त भेजने की तैयारी पूरी की जा रही है।
आइये जानते हैं कब भेजा जाएगा यह 10,000 करोड़ रुपये
आइये जानते हैं कब भेजा जाएगा यह 10,000 करोड़ रुपये
नया साल शुरू होने के बाद 3 जनवरी को किसानों को यह पैसा दिया जाएगा। पीएम नरेन्द्रा मोदी बंगलुरू में एक समारोह के दौरान किसानों के खाते में एक बटन दबाकर करीब 10,000 करोड़ रुपये 5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में भेजेंगे। यह किसान देश के लगभग सभी राज्यों के हैं। केवल उन राज्यों के किसान इसमें शामिल नहीं होंगे, जहां की सरकारों ने इस स्कीम को लागू नहीं किया है। उसमें पश्चिम बंगाल शामिल है।
-आइये जानते हैं कि क्यों सभी किसानों को नहीं मिलेगा पैसा।
क्यों नहीं मिलेगा सभी किसानों को पैसा
पीएम किसान योजना के तहत शुरू में जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था, उन सभी को इस योजना का पैसा दिया जा रहा था। लेकिन अब सरकार ने पीएम किसान योजना का पैसा लेने के लिए आधार से इसे लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक अपना आधार नंबर इस स्कीम में अपडेट नहीं किया है, उनको इस बार पैसा नहीं मिलेगा। अब आगे से केवल उन्हीं किसानों को इस पीएम किसान योजना का पैसा मिलेगा, जो अपना आधार नंबर अपडेट करा देंगे। यही कारण है कि इस बार यह पैसा करीब 5 करोड़ किसानों को ही मिल पाएगा। बाकी किसान तभी पैसा पाएंगे, जब आधार से नंबर जुड़ जाएगा।
जानिए कितने किसान अब नहीं पाएंगे पैसा
पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार 8.4 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की पहली किस्त मिलेगी। वहीं इस बार करीब 5 करोड़ किसानों को यह पैसा दिया जाएगा। इस प्रकार करीब 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को यह पैसा नहीं मिलेगा। इन किसानों ने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए अपना आधार नंबर नहीं दिया है। यह किसान जब तक अपना आधार नंबर योजना में अपडेट नहीं कराएंगे, उनको पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा।
कैसे कराएं पीएम किसान योजना के लिए आधार को अपडेट
सरकार ने किसानों को दिक्कत को देखते हुए पीएम किसान योजना में आधार नंबर सहित कई जानकारियां अपडेट कराने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। अब किसान सीधे अपना आधार नंबर अपडेट कर सकते हैं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के अनुसार पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज कराने के बाद इसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। वेबसाइट का पता है-
पीएम किसान योजना का पैसा न मिले तो कहां करें शिकायत
कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी है कि किसान अगर पीएम योजना का पैसा न ले पाएं तो कहां पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर पैसा नहीं मिला है तो सबसे पहले क्षेत्र के रेवेन्यू अधिकारी यानी लेखपाल से संपर्क करें। यहां पर बात न बने तो कृषि अधिकारी से बताएं। अगर यहां पर आपकी सुनवाई न हो तो सीधे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के किसान हेल्प डेस्क को ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस ई-मेल का पता है
किसान सेल का सीधा नंबर है
011-23381092
किसान वेलफेयर सेक्शन का दिल्ली स्थिति ऑफिस का फोन नंबर है
011-23382401
इसका ई-मेल है
[email protected]


Click it and Unblock the Notifications