RBI UDGAM Portal News: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल उद्गम (अनक्लेम्ड डिपॉजिट गेटवे टू एक्सेस इनफार्मेशन) लॉन्च किया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति बैंकों में अपना या अपने नजदीकी का बैंकों में लावारिस जमा पैसा आसानी से खोज सकेगा। आरबीआई के अनुसार इस पोर्टल से लोग कई बैंकों में अपनी लावारिस जमा राशि का पता आसानी से लगा सकते हैं।
आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, सेविंग और करंट अकाउंट में जमा राशि जो 10 वर्षों से पड़ी है, या वैसे टर्म डिपॉजिट, जिसे मैच्योरिटी की तारीख से 10 वर्षों बाद भी क्लेम नहीं किया गया है, उन्हें अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स माना जाएगा। ऐसे पैसे को खोलने के लिए ही पोर्टल उद्गम (UDGAM - Unclaimed Deposits Gateway to Access inforMation) लांच किया गया है।

शुरुआत में इस पोर्टल से कुछ ही बैंक जुड़े हैं। लेकिन धीरे धीरे सभी बैंकों को इस पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा। वर्तमान में 7 बैंकों के अनक्लेम्ड डिपॉजिट की डिटेल यहां पर ली जा सकती है। यह बैंक हैं
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया
- धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड
- साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड
- डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड
- सिटीबैंक
जानिए कैसे उद्गम पोर्टल में जाकर पता करें अनक्लेम्ड डिपॉजिट
- आरबीआई के उद्गम पोर्टल पर जाने के लिए आपको https://udgam.rbi.org.in/ पर जाना होगा
- यहां होम पेज पर लॉग इन और रजिस्टर का ऑप्शन दिया गया है। आपको पहली बार यहां रजिस्टर करना होगा, बाद में लॉग-इन कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग-इन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद जो पेज खुलेगा, उसमें एक फॉर्म होगा। यहां आपसे खाताधारक का नाम और बैंक का नाम दर्ज करना होगा।
- आपको पेन नंबर, वोटर आईडी नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म तिथि जैसे 5 जानकारी में से किसी एक को देना होगा।
- यदि आपके नाम कोई अनक्लेम्ड डिपॉजिट है, तो सर्च रिजल्ट में दिखेगा।
यह भी पढ़ें: RD: 2500 रु से करें शुरुआत, तैयार हो जाएगा लाखों रुपये का फंड
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications