UltraTech Cement Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में सीमेंट सेक्टर की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने भी सोमवार को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को दूसरी तिमाही में 820 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर 36 फीसदी गिर गया है. अनुमान से कमजोरी नतीजों के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर भी टूट गया है. स्टॉक बीएसई पर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 10870 रुपए के पास ट्रेड कर रहा.
नेट प्रॉफिट में गिरावट
एक्सचेंज फाइलिंग में अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 820 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 1277 करोड़ रुपए था. तिमाही के दौरान मांग में धीमापन दिखा. इसका असर कीमतों, रियलाइजेशंस और मार्जिन पर दिखा. सीमेंट कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 2.3 फीसदी गिरी है.
बाजार को कंपनी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025 में कुल आय 15635 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 16012 करोड़ रुपए था. दरअसल, कंपनी वित्तीय प्रदर्शन पर बाढ़, इंफ्रास्ट्रक्चर देरी और मजदूरों की कमी का असर दिखा. क्योंकि इन फैक्टर्स से सीमेंट की मांग तिमाही में कमजोर रही.

कामकाजी मुनाफा और मार्जिन भी गिरा
अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 18 फीसदी गिरा है, जोकि 2239 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग मार्जिन भी गिरकर 13 फीसदी पर आ गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 16 फीसदी थी.
घरेलू वॉल्युम में पॉजिटिव ग्रोथ
सीमेंट कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि घरेलू सेल्स वॉल्युम में बढ़त दर्ज की गई. सालाना आधार पर वॉल्युम 3% बढ़ा है. जबकि मानसून के चलते देश में डिमांड कमजोर था. सालाना आधार पर एनर्जी कॉस्ट भी 14 फीसदी घटा है, जबकि कच्चे माल की लागत में 1 फीसदी बढ़त दर्ज की गई. FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 68 फीसदी कैपेसिटी यूटिलाइजेशन को टच किया.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
