नई दिल्ली, अप्रैल 12। म्यूचुअल फंड की तरह यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स (यूलिप) द्वारा पेश किए गए मिडकैप फंड्स ने भी पिछले करीब 2 सालों में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। कोरोना महामारी फैलने के बाद से इन फंड्स में अच्छी तेजी देखने को मिली है। ऐसे बहुत से सारे फंड्स हैं, जिन्होंने 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। बल्कि कुछ फंडों ने 200 फीसदी से भी ज्यादा मुनाफा कराया है। यहां हम आपको टॉप 10 यूलिप मिडकैप फंड की जानकारी देंगे, जिन्होंने मार्च 2020 के निचले स्तर के बाद से 208 प्रतिशत तक का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है।
पीएनबी मेटलाइफ - मिड कैप फंड
ये फंड मार्च 2020 के निचले स्तरों से अब तक 208 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी यदि किसी ने तब 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि इस समय तीन गुना हो गयी होगी। इसने एक्सिस बैंक, जिंदल स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर और एनआईआईटी में निवेश किया हुआ है।
फ्यूचर जनरली लाइफ - फ्यूचर मिडकैप फंड
ये फंड मार्च 2020 के निचले स्तरों से अब तक 186 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी यदि किसी ने तब 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि इस समय 2.86 लाख रु हो गयी होगी। इसकी टॉप होल्डिंग्स में टाटा स्टील, जिंदल स्टील, एसबीआई कार्ड्स, बीईएमएल और नोसिल शामिल हैं।
केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ - यूएल इमर्जिंग लीडर्स ईक्यू फंड
इसका रिटर्न 182 फीसदी रहा है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया, वे हैं बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं (11.8%), सॉफ्टवेयर (9.7%) और रसायन (9.2%)।
रिलायंस लाइफ - मिडकैप फंड 2
ये फंड मार्च 2020 के निचले स्तरों से अब तक 166 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी यदि किसी ने तब 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि इस समय 2.66 लाख रु हो गयी होगी। इसकी टॉप होल्डिंग्स में टाटा पावर, जी एंटरटेनमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, वोल्टास और एम्फैसिस शामिल हैं।
मैक्स लाइफ - हाई ग्रोथ फंड
इसका रिटर्न 160 फीसदी रहा है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया, वे हैं फाइनेंशियल और बीमा गतिविधियां (16%), सॉफ्टवेयर (12%) और रसायन (11%)।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ - मल्टीप्लायर फंड
इसका रिटर्न 159 फीसदी रहा है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया, वे हैं फार्मा (10.4%), ऑटो (9.5%) और फाइनेंशियल सर्विसेज (8.9%)।
एगॉन लाइफ - अपॉर्च्युनिटीज फंड
एगॉन लाइफ - अपॉर्च्युनिटीज फंड का रिटर्न मार्च 2020 से 155 फीसदी रहा है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया, वे हैं फाइनेंशियल सर्विसेज (13%), इंफ्रा (9%) और केमिकल्स (9%)।
इडेलवाइज टोक्यो लाइफ - इक्विटी मिडकैप फंड
इस फंड ने 153 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया है, वे वित्तीय और बीमा गतिविधियां (16.1%), रसायन (8.8%) और सॉफ्टवेयर (8%) हैं।
टाटा एआईए लाइफ - होल लाइफ मिड-कैप इक्विटी फंड
इस फंड ने 147 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया है, वे वित्तीय सेवाएं (20.3%), इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग (8.1%) और सॉफ्टवेयर (6.7%) हैं।
बजाज एलियांज लाइफ - एक्सेलेरेटर मिड कैप फंड
इस फंड ने 137 फीसदी रिटर्न दिया है। फंड ने जिन टॉप तीन क्षेत्रों में निवेश किया है, वे वित्तीय सेवाएं (18.1%), इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग (8%) और सॉफ्टवेयर (7.9%) हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
