UIDAI Recruitment 2024: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई (UIDAI) ने कई बम्पर भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए चयनित व्यक्ति को 2 लाख से ज्यादा सैलरी मिलेगी. आप इन पदों पर 24 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

यूआईडीएआई ने उप निदेशक और वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है. आपको इन पदों पर अप्लाई करने के लिए नोटीफिकेशन में मांगी गई योग्यता को पूरा करना होगा. योग्यता और बाकी जानकारी जानने से पहले सैलरी के बारे में जान लेते हैं.
UIDAI Jobs 2024: कितनी होगी सैलरी?
यूआईडीएआई की नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक आपको उप निदेशक के पद के लिए हर महीने 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक सैलरी मिल जाती है. ये पद 7वें वेतन के लेवल-11 पर होगा. इसके साथ ही 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-10 पर वरिष्ठ लेखा अधिकारी को हर महीने 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक सैलरी मिल सकती है.
अब फटाफट योग्यता के बारे में भी जान लेते हैं.
UIDAI Recruitment jobs: क्या है योग्यता ?
अगर कोई व्यक्ति उप निदेशक या वरिष्ठ लेखा अधिकारी पद पर अप्लाई करना चाहता है, तो वे पहले से संबंधित काम करते हो. अगर कोई उप निदेशक के पद पर अप्लाई करना चाहता है, तो उसे केंद्र सरकार का अधिकारी होना होगा. वहीं अगर कोई वरिष्ठ लेखा अधिकारी पद पर अप्लाई करना चाहता है, तो उसे भी केंद्र सरकार संबंधित कार्य में कार्यक्रत होना होगा.
वहीं उम्मीदवार के उम्र 56 साल से कम होनी चाहिए.
Govt Jobs 2024: कैसे होगा चयन?
यूआईडीएआई द्वारा निकाले गए पद पर अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको लिखित परीक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है. क्योंकि इसमें पहले से ही एक्सप्रियंस लोगों को लिया जा रहा है, तो ऐसे आपका चयन इंटरव्यू के अनुसार होने वाला है.
Latest Govt Jobs 2024: कैसे करें आवेदन?
अगर आप यूआईडीएआई के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको इसकी वेबसाइट से अप्लाई करना होगा. आप इस साइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. जिसके बाद आपको फॉर्म सहित सभी दस्तावेज सबमिट करने होंगे.
क्या है यूआईडीएआई ?
यूआईडीएआई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कहा जाता है. इसकी स्थापना 12 जुलाई, 2016 को हुई थी. यूआईडीएआई के तहत हर व्यक्ति को एक खास पहचान संख्या दी जाती है. इसके तहत हर एक वयक्ति को आधार कार्ड दिया जाता है. ये आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान की तरह होता है.
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications