Uday Kotak ने कोटक महिंदा बैंक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी बैंक ने एक्सचेंज को दी है। बैंक के मुताबिक 1 सितंबर 2023 को उदय कोटक एमडी और सीइओ पद से हट गए है।
कोटक महिंदा बैंक की तरफ से एक्सचेंज को बताया गया है कि 31 दिसंबर 2023 तक मौजूदा ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता बैंक के अंतरिम एमडी और सीइओ बनाए गए है।

उदय कोटक अब बैंक के नॉन एग्जीक्यूटिव डारेक्टर बनाए गए है। इस्तीफे के बाद उदय कोटक की तरफ से कहा गया है कि कोटक महिंद्रा बैंक में उत्तराधिकार बेहद ही महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि हमारे अध्यक्ष और संयुक्त एमडी और मैं सभी लोगों वर्ष के आखिरी तक पद छोड़ना होगा।
उदय कोटक की तरफ से कहा गया है कि मैं अब यह प्रोसेस शुरू करता हूं और स्वेच्छा से सीईओ पद से इस्तीफा देता हूं। बैंक को प्रस्तावित उत्तराधिकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मंजूरी का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि में मेरे प्रिय सहयोगी दीपक गुप्ता जो फिलहाल ज्वाइंट एमडी है। वो एमडी और सीईओ के पद पर कार्य करेंगे। संस्थापक के रूप में, मैं ब्रांड कोटक से गहराई से जुड़ा हुआ हूं और नॉन एग्जीक्युटिव डायरेक्टर और जरुरी शेयरधारक के तौर पर सेवा करना जारी रखूंगा। उन्होने कहा कि विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास एक बेहतर टीम है। फाउंडर चले जाते हैं, लेकिन संस्था लगातार फलती-फूलती रहती है।
उन्होने कहा कि मेरे पास हालांकि अभी भी कुछ महीने बाकी हैं, मैं तत्काल प्रभाव से बैंक के एमडी और सीईओ पद से अपना इस्तीफा देता हूं। मैने कुछ वक्त तक इस निर्णय पर विचार किया है। मेरा मेरा मानना है कि यह संस्थान के लिए सही सही निर्णय है।
उन्होने कहा कि मेरा कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 को अध्यक्ष और ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जाएगा। निरंतर बैंक ने जरुरी कदम उठाए हैं और हम रिजर्व के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। वर्षो के अनुभव के साथ बैंक की टीम इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर तरह से तैयार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications